Sun Transit In Sagittarius Surya Gochar Rashi Parivartan Dhanu Rashi Mein Horoscope Rashifal Sun Transit: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sun Transit: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। जब भी सूर्य राशि बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे।

Sun, 14 Dec 2025 12:01 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Sun Transit: 16 दिसंबर को सूर्य करेंगे धनु राशि में प्रवेश, जानें किन राशियों को होगा लाभ और किन्हें रहना होगा सतर्क

Sun Transit In Sagittarius : ज्योतिषशास्त्र में सूर्य को आत्मविश्वास, मान-सम्मान, नेतृत्व क्षमता, ऊर्जा और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। जब भी सूर्य राशि बदलते हैं, तो उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। इस साल 16 दिसंबर 2025 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ खरमास की शुरुआत भी हो जाएगी, जो 14 जनवरी 2026 तक चलेगा। सूर्य के इस गोचर से कुछ राशियों को करियर, धन और सम्मान के मामले में फायदा मिलेगा, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से सभी राशियों पर क्या असर पड़ेगा-

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए सूर्य गोचर काफी अच्छा रहने वाला है। यह गोचर आपके भाग्य भाव में होगा। इस दौरान जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के योग हैं। धन लाभ होगा, सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा। निवेश से फायदा मिल सकता है।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों को इस समय सावधानी रखने की जरूरत है। व्यापार में सुस्ती आ सकती है और किसी नए काम या डील से नुकसान हो सकता है। ऑफिस में सहकर्मियों और सीनियर से तालमेल बनाकर चलना जरूरी होगा, वरना बेवजह की परेशानियां बढ़ सकती हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है। अचानक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिससे तनाव महसूस होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। ज्यादा यात्रा के कारण शरीर में थकान या दर्द की शिकायत हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का धनु गोचर शुभ साबित होगा। करियर और व्यापार में सुधार देखने को मिलेगा। आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। व्यापार में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा, जिससे फायदा होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 से 21 दिसंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए यह गोचर खुशखबरी लेकर आ सकता है। धन लाभ, काम में सफलता और बिजनेस में अच्छा आउटपुट मिलेगा। सरकारी नौकरी या परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। रिश्तों में मिठास आएगी और लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या राशि- कन्या राशि के लिए सूर्य गोचर सकारात्मक रहेगा। घर-परिवार से जुड़ा सुख बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। काम से जुड़ी यात्राएं लाभदायक रहेंगी और स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होगी।

तुला राशि- तुला राशि वालों को इस समय सतर्क रहना होगा। प्रेम संबंधों में भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। शेयर मार्केट या जोखिम भरे निवेश से नुकसान हो सकता है। सोच-समझकर कदम उठाएं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए समय थोड़ा चुनौती भरा रह सकता है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक दबाव बनेगा। रिश्तों में तनाव हो सकता है। नए लोगों पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करने से बचें।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का अपनी ही राशि में आना बेहद शुभ रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, काम में सफलता मिलेगी और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।मकर राशि

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। सेहत पर ध्यान देना जरूरी होगा। छात्रों को धैर्य रखना चाहिए। जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान दे सकते हैं। मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। नौकरी और व्यापार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं।

मीन राशि- मीन राशि वालों को इस दौरान सतर्क रहना होगा। सेहत से जुड़ी परेशानियां, जैसे जोड़ों का दर्द, थकान या ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है। दांपत्य जीवन में पुरानी बातों को लेकर विवाद हो सकता है। प्रेम संबंधों में संयम से काम लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!