Sun Transit In Sagittarius Surya Gochar Rashi Parivartan Dhanu Rashi Mein Horoscope Rashifal 16 दिसंबर से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य गोचर से शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

16 दिसंबर से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य गोचर से शुरू होगा गोल्डन टाइम

Sun Transit In Sagittarius Surya Gochar : ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। दिसंबर माह में 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। 

Sat, 13 Dec 2025 09:21 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
16 दिसंबर से बदलेगा इन राशियों का भाग्य, सूर्य गोचर से शुरू होगा गोल्डन टाइम

ज्योतिषशास्त्र में सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं और इसका सीधा असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। दिसंबर माह में 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य के इस गोचर के साथ ही कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। करियर, धन, पारिवारिक जीवन और मान-सम्मान के लिहाज से यह समय कई राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रहेगा। आइए जानते हैं 16 दिसंबर से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का धनु राशि में गोचर शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा और नया वाहन या मकान खरीदने के योग भी बन सकते हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि के लिए यह समय बेहद लाभकारी रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। समाज और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर का यह समय बेहद फलदायी साबित होगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों की सराहना होगी। धन लाभ के साथ-साथ वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा। इस दौरान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में भाग लेने के अवसर मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। शिक्षा से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सूर्य का अपनी ही राशि में प्रवेश करना बेहद शुभ माना जा रहा है। इस दौरान आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नया वाहन या मकान खरीदने के योग बन रहे हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कुल मिलाकर यह समय आपके लिए अनुकूल और लाभकारी साबित होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!