Know these 7 signs of Garun Purana whether a person is lying or not व्यक्ति झूठ बोल रहा या नहीं? गरुण पुराण के इन 7 संकेतों से पता चलने की है मान्यता, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

व्यक्ति झूठ बोल रहा या नहीं? गरुण पुराण के इन 7 संकेतों से पता चलने की है मान्यता

हिंदू धर्म में गरुण पुराण का विशेष महत्व है। गरुण पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच संवाद का वर्णन है। गरुण पुराण की कई बातें आज भी प्रासंगिक हैं। जिन्हें अपनाकर लोग अपना जीवन आसान व सरल बना...

Thu, 6 May 2021 01:02 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share
व्यक्ति झूठ बोल रहा या नहीं? गरुण पुराण के इन 7 संकेतों से पता चलने की है मान्यता

हिंदू धर्म में गरुण पुराण का विशेष महत्व है। गरुण पुराण में भगवान विष्णु और गरुड़ के बीच संवाद का वर्णन है। गरुण पुराण की कई बातें आज भी प्रासंगिक हैं। जिन्हें अपनाकर लोग अपना जीवन आसान व सरल बना सकते हैं। गरुण पुराण में झूठ बोलने वाले को ईश्वर की नजर में अपराधी बताया गया है। कहा जाता है कि झूठ बोलने वाले लोग दूसरों को भ्रमित करते हैं। जानिए गरुण पुराण के किन 7 संकेतों से पता लगा सकते हैं कि व्यक्ति झूठ बोल रहा है।

1. सच छिपाने का प्रयास- गरुण पुराण के अनुसार, झूठ बोलने के लिए व्यक्ति को हमेशा सच को छिपाना पड़ता है। ऐसे में वो व्यक्ति कई तरह की कहानियां बनाता है।

2. बॉडी लैंग्वेज- कई महत्वपूर्ण विषयों पर बात करते हुए किसी महिला या पुरुष की शारीरिक बनावट देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि आखिर उसके दिमाग में क्या चल रहा है। अगर वो व्यक्ति उस मुद्दे को लेकर असहज या कंधे झुके हुए हैं तो समझ लीजिए कि वह व्यक्ति कुछ छिपा रहा है। अगर व्यक्ति आराम की मुद्रा में कोई जरूरी बात कर रहा है तो उसके झूठ बोलने का संकेत है।

इन 3 राशि वालों को मिलेगी राहत, खत्म होने वाला है शनिदेव का बुरा प्रभाव

3. शरीर के हावभाव- कुछ लोग बात करते समय एक या दोनों हाथ मिलाते हैं। कुछ लोग पैरों को हिलाते हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति झूठ बोलता है उसकी आदतों में बदलाव देखा जाता है। झूठ बोलने वाले व्यक्ति के चेहरे पर तनाव भी होता है। ऐसे लोग नजरें मिलाने से कतराते हैं।

4. जल्दबाजी करना- झूठ बोलने वाले व्यक्ति की बॉडी लैंग्वेज बताती है कि वह बहुत जल्दबाजी में है। सवालों से बचने के तरीके खोजने से भी व्यक्ति के झूठ बोलने का संकेत मिलता है। ऐसा व्यक्ति हर काम जल्दबाजी में करना चाहता है।

ये 4 राशि वाले होते हैं ईमानदार व सच्चे दोस्त, सुख-दुख में हमेशा निभाते हैं साथ

5. आंखों से पहचानें- गरुण पुराण कहता है कि अगर कोई व्यक्ति आपसे बात कर रहा है और वह बिना आंख हिलाए आपकी बात का हां में जवाब देता है। इसका मतलब है कि उसे आपकी बात कोई रुचि नहीं है। वह सिर्फ दिखावे के लिए आपसे बात कर रहा है।

6. थका हुआ दिखाना- अगर आप किसी व्यक्ति से बात कर रहे हैं और वह आपको थका हुआ लगे तो निश्चित तौर पर उसे आपकी बातों में कोई दिलचस्पी नहीं है। ऐसा व्यक्ति झूठ बोल रहा होता है कि वह आपकी बात को ध्यान से सुन रहा है।

चाणक्य नीति: अपने करीबी को भी नहीं बतानी चाहिए ये 5 बातें, होता है नुकसान

7. बेकार प्रतिक्रिया- अगर कोई व्यक्ति झूठ बोल रहा होता है तो वह आपत्ति जताने के रूप में प्रतिक्रिया देता है। जैसा कि लोग सामान्य स्थिति में नहीं करते हैं। ऐसा व्यक्ति झूठ बोलने का संकेत खुद देता है।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!