Shiv Mahapuran: कौन-कौन कर सकता है शिव महापुराण का पाठ? सावन में खूब मिलेगा लाभ
Shiv Mahapuran: सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों में से एक शिव महापुराण का खास महत्व है। ये हिंदू धर्म के पवित्र ग्रंथों में से एक है। चलिए जानते हैं कि आखिर इस ग्रंथ का पाठ कौन-कौन कर सकता है? क्या इसके कुछ नियम कायदे कानून है?

सनातन धर्म में कई ऐसे वेद-पुराण हैं जिनका पाठ करने मात्र से ही आत्मिक शांति का अनुभव होता है। हिंदुओं के महान धर्म ग्रंथों में से एक शिव महापुराण का खास महत्व है। इस महान ग्रंथ में भगवान शिव के स्वरूप, रहस्य और महिमा का वर्णन हैं। अगर आपके घर में शिव महापुराण है तो आपके मन में ये सवाल जरूर आया होगा कि आखिर इसका पाठ कौन-कौन कर सकता है? नीचे जानिए इसके बारे में...
कौन-कौन पढ़ सकता है शिव महापुराण?
इस सवाल का जवाब बहुत ही साधारण सा है कि इस महानग्रंथ का पाठ हर वो शख्स कर सकता है जिसके मन में सच्ची श्रद्धा हो। सच्चे भाव, श्रद्धा और विश्वास के साथ इस महानग्रंथ को कोई भी पढ़ सकता है। ऐसा कहीं भी नहीं लिखा है कि सिर्फ हिंदू धर्म के लोग ही इस ग्रंथ का पाठ कर सकते हैं। ये किसी भी जाति या वर्ग में नहीं बंटा है। किसी भी जाति के महिला और पुरुष इसका पाठ कर सकते हैं। बस शर्त सिर्फ ये है इसका पाठ करते हुए मन में भाव अच्छे हो।
शिव महापुराण को पढ़ने से लाभ
शिव महापुराण में साफ शब्दों में लिखा है कि इस ग्रंथ का पाठ करने वाला शख्स सभी पाप से मुक्ति पा लेता है। इसका पाठ करने वाले हर एक इंसान को मानसिक शांति के साथ-साथ कई तरह के सुख प्राप्त होते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से इसका पाठ करने वाले इंसान को मृत्यु के बाद शिवलोक की प्राप्ति होती है। वहीं उस व्यक्ति को धन धान्य की प्राप्ति होती है।
ये भी पढ़ें: शिव महापुराण: किसके हाथों शिवजी ने भिजवाया शादी का न्योता? ना आने वालों के लिए कही थी ये बात
सावन में शिव महापुराण को पढ़ने का लाभ
शिव महापुराण का पाठ रोजाना किया जा सकता है, लेकिन सावन में इसे पढ़ने से अत्यधिक लाभ मिलते हैं। अगर सावन भर शिव महापुराण का पाठ किया गया तो इसका विशेष फल तो मिलता ही मिलता है। साथ ही भगवान शिव की कृपा भी खूब बरसती है। ऐसे में सावन में नियमित रूप से शिव महापुराण का पाठ करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन