shiv mahapuran shivling ki puja karne ke fayde shivling puja benefits in hindi Shiv Mahapuran: शिवलिंग की पूजा करते ही होते हैं ये फायदे, जानें शिव पुराण में क्या है लिखा?
More

Shiv Mahapuran: शिवलिंग की पूजा करते ही होते हैं ये फायदे, जानें शिव पुराण में क्या है लिखा?

Shivling Puja Benefits: हिंदू धर्म के महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक शिव महापुराण में भगवान शिव से जुड़ी कई कहानियां हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इस ग्रंथ में शिवलिंग की पूजा को लेकर क्या-क्या लिखा हुआ है?

Thu, 3 July 2025 11:33 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
Shiv Mahapuran: शिवलिंग की पूजा करते ही होते हैं ये फायदे, जानें शिव पुराण में क्या है लिखा?

Maha Shivpuran Katha in Hindi: इस साल 11 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होने जा रही है। शिवभक्तों को इस महीने का बेसब्री से इंतजार होता है। इस दौरान लोग भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हैं। कहा जाता है कि विधि-विधान से की गई पूजा हर एक इच्छा भी पूरी कर देती है। सावन शिवरात्रि में मंदिर से लेकर घरों में शिवलिंग का जलाभिषेक किया जाता है। ऐसा नहीं है कि सिर्फ सावन के महीने या फिर महाशिवरात्रि पर ही शिवलिंग की पूजा की जाए। शिवलिंग की पूजा पूरे साल की जा सकती है। सावन में शिव पूजा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महीना शिवजी का सबसे प्रिय है। शिवलिंग पूजा से जुड़ी कई बातें शिव महापुराण में बताई गई हैं। साथ ही इसमें शिवलिंग की पूजा से होने वाले फायदों के बारे में भी बताया गया है।

शिवलिंग पूजा के फायदे

शिव महापुराण के प्रथम खंड के 9वें अध्याय में शिवलिंग की महत्ता बताई गई है। शिव भगवान ब्रह्मा और विष्णु जी से कहते हैं कि जब वे लिंग रूप में आए तो काफी बड़े हो गए थे। लिंग की वजह से ही ये जगह लिंग स्थान से नाम से मशहूर है। संसार के लोग इसका दर्शन कर पाए इसके लिए यह छोटा भी हो जाएगा। ये ज्योतिर्मय लिंग हर तरह से भोगों की प्राप्ति करवाएगा। साथ ही ये मोक्ष प्रदान करने का एकमात्र साधन होगा। इसका दर्शन, स्पर्श और ध्यान करने मात्र से ही लोगों को जन्म और मृत्यु के बंधन से छुटकारा मिल जाएगा।

जीवन के बंधन से मिलेगी मुक्ति

शिवजी ने आगे कहा कि अग्नि से लिप्त पहाड़ जैसा शिवलिंग जहां प्रकट हुआ है, उसे अरुणाचल के नाम से जाना जाएगा। यहां और भी तीर्थस्थान होंगे। इस जगह रहने से या फिर यहां मरने से जीवों को मोक्ष की प्राप्ति होगी। इस जगह पर किया गया दान, हवन और जप करोड़ों गुना फल दिलवाएगा। इस जगह पर बैठकर जो व्यक्ति मुझे सिर्फ याद भी कर लेगा उसे मुक्ति मिल जाएगी। शिवजी ने आगे बताया कि जो व्यक्ति शिवलिंग की स्थापना करेगा उसे मेरी समानता की प्राप्ति हो जाएगी। जो लोग नियमित रूप से इसकी पूजा करेंगे उन्हें परमानंद की अनुभूति होगी। जब वह अपना शरीर त्याग देगा तो उसे शिव लोग में जगह मिलेगी। उसे संसार के हर बंधन से मुक्ति मिल जाएगी।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)