शिव महापुराण का गलत तरीके से तो नहीं कर रहे पाठ? जानें घर में रखने के सही नियम
Rules for keeping Shiva Mahapurana at home: अगर आप सनातन धर्म के धार्मिक ग्रंथों में से एक शिव महापुराण को घर ले आए हैं तो इसे रखने का सही तरीका जान लें। साथ ही इस महाग्रंथ को पढ़ने के सही नियम को भी जानें।

सनातन धर्म में कई ऐसे धार्मिक ग्रंथ और पुराण हैं, जिन्हें नियमित रूप से पढ़ना काफी शुभ माना जाता है। लोग अपने घरों में इन ग्रंथों को श्रद्धा और विश्वास भाव से रखते हैं। साथ ही नियमित रूप से इसका पाठ भी करते हैं। वहीं कई लोग इन ग्रंथों की पूजा भी करते हैं। बता दें कि इन वेद-पुराणों को घर में रखने के कई फायदे होते हैं। लोग घरों में शिव महापुराण, भगवदगीता और रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथ को रखते हैं। आज बात करेंगे शिव महापुराण की। इस महान ग्रंथ में भगवान शिव के विभिन्न स्वरुपों से लेकर ज्योतिर्लिंग, कथाओं और महिमा का वर्णन किया गया है। अगर आप भी घर में शिव महापुराण ले आए हैं या लाने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले इसे सही तरीके से घर में रखने के नियम जान लें। साथ ही जानिए कि आखिर इसे पढ़ने का सही तरीका क्या है?
1. महा शिवपुराण को हमेशा मंदिर या फिर आसपास के स्थान पर रखें।
2. अगर मंदिर में रखने की जगह ना हो तो आप इसे ऐसी जगह रख सकते हैं जो साफ-सुथरी हो।
3. इस बात का ध्यान जरूर दें कि इसे कभी भी खुला नहीं रखना चाहिए। शिव महापुराण को हमेशा सफेद रंग के कपड़े में लपेटकर ही रखें।
4. अगर आप घर में शिव महापुराण को रख रहे हैं तो रोजाना इसकी पूजा करिए।
5. हर रोज इस धार्मिक ग्रंथ को पढ़िए। आप ऐसा कर सकते हैं कि एक दिन में एक अध्याय का पाठ किया जाए.
ऐसे करें शिव महापुराण का पाठ
शिव महापुराण को सही तरीके से घर में रखने के बाद आपको नियमित रूप से भगवान शिव की पूजा करनी है। सारे विधि-विधान के साथ हर एक चीज को निभाइए। रोजाना शिवलिंग का जलाभिषेक भी करें। पूजा के बाद ही शिव महापुराण का पाठ करिए। बता दें कि इस धार्मिक ग्रंथ में ये भी लिखा है कि रोजाना इसका पाठ करने से सौभाग्य मिलता है। घर में सुख-शांति बनी रहती है। साथ ही हर तरह के दुर्भाग्य से भी छुटकारा मिल जाता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन