Karwa Chauth 2025: छन्नी से क्यों देखते हैं पति का चेहरा? भूलकर भी ना करें ये गलती
Karva Chauth 2025: अगले हफ्ते करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस खास व्रत को सुहागिनें पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दौरान चांद और पति को छन्नी से देखने की परंपरा है। चलिए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों किया जाता है?

अगले हफ्ते प्रेम, त्याग और समर्पण के प्रतीक करवा चौथ का व्रत रखा जाए। इस व्रत में सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत की खूबसूरती देखते ही बनती है वहीं इसके पीछे छिपा भाव दिल को छू लेता है। इस व्रत की परंपरा आज से नहीं बल्कि कई साल से चलती आ रही है। करवा चौथ के व्रत को खोलने से पहले सुहागिनें करवा माता की पूजा के बाद चंद्रदेव की पूजा करती हैं। इसके बाद छन्नी से अपने पति और चांद को देखती हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर करवा चौथ पर छन्नी से पति को देखने के परंपरा क्यों है? नीचे विस्तार से इसके पीछे की कहानी जानें...
छन्नी से क्यों देखते हैं पति का चेहरा?
दरअसल छन्नी में कई छेद होते हैं और जब इससे चांद को देखा जाता है तो इसके कई प्रतिबिंब बनते हैं। इसके बाद उसी छन्नी से पति का चेहरा देखा जाता है और इस दौरान जितने प्रतिबिंब दिखते हैं, माना जाता है कि पति की आयु उतनी ही बढ़ जाती है। बता दें कि करवा चौथ इस रस्म के बिना अधूरा माना जाता है। ऐसे में इस छन्नी से देखने की रस्म को जरूर पूरा करना चाहिए। इसके बाद पति की लंबी आयु की कामना करते हुए सुहागिनें चंद्रदेव को अर्घ्य देती हैं। वहीं इस व्रत की इतनी मान्यता है कि मनचाहा वर पाने के लिए अविवाहित लड़कियां भी इस व्रत को रखती हैं। कुछ महिलाएं चांद को देखे बिना ही इस व्रत को खोल देती हैं, जोकि सही नहीं है। ऐसी गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
भगवान शिव ने दिया था ये वरदान
वेद-पुराणों में भी करवा चौथ के व्रत का जिक्र किया गया है। पुराणों में इस व्रत को करक चतुर्थी कहा गया है। पुराणों के हिसाब से जब प्रजापति दक्ष ने चंद्रदेव को श्राप दिया था कि धीरे-धीरे उनकी चमक कम हो जाएगी और वो क्षीण हो जाएंगे। इसके बाद चंद्रदेव ने भगवान शिव के पास जाकर ये बात बताई। इस पर शिवजी ने कहा कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को जब भी कोई तुम्हें देखेगा तो उसके सारे दोष मिट जाएंगे। इसके अलावा करवा चौथ को लेकर कई और कथाएं प्रचलित हैं।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन