बुधवार को करें भगवान गणेश के 12 शक्तिशाली नामों का जाप, बन जाएंगे सारे काम
Ganesha 12 Poweful Name: बुधवार के दिन भगवान गणेश के 12 नामों के जाप से जिंदगी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही हर एक काम बनने भी लगते हैं। अगर किसी काम में कोई बाधा आ रही है तो वो भी दूर होने लगती है।

आज बुधवार है आज का दिन भगवान गणेश जी को समर्पित है। हिंदू धर्म में आज के दिन भगवान गणेश की पूजा करने का अलग ही महत्व है। बुधवार का दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। आज के दिन गंणेश भगवान की पूजा करने या उन्हें याद करने से कई तरह के लाभ मिलते हैं। साथ ही उनके बारह नामों का पाठ करने से घर की सुख-शांति भी बनी रहती है। बता दें कि उनके 12 नामों के पाठ को संकटनाश स्त्रोत के नाम से भी जाना जाता है, जिसका पाठ कोई भी आसानी से कर सकता है। इन 12 नामों के जाप से किसी भी व्यक्ति के जीवन से हर तरह के संकट दूर हो जाते हैं और मन भी काफी शांत रहता है। नीचे देखें भगवान गणेश के इन 12 नामों की लिस्ट..
1. एकदंत
2. कपिल
3. गजकर्ण
4. विनायक
5. धूम्रकेतु
6. गणाध्यक्ष
7. गजानन
8. विकट
9. लम्बोदर
10. विघ्नाशन
11. लम्बोदर
12. सुमुख
बुधवार को मिलता है दोगुना लाभ
भगवान गणेश के इन 12 शक्तिशाली नामों के जाप से पढ़ाई, नौकरी, शादी में आ रही हर तरह की बाधा दूर होती है। वहीं किसी भी नए काम को करने से पहले भी इन नामों का जाप करना काफी अच्छा माना जाता है। मान्यता है कि किसी भी काम में आने वाली हर तरह की अड़चनें इससे काफी हद तक कम हो जाती हैं। वहीं बुधवार के दिन ऐसा करने से इसके दोगुना लाभ मिलते हैं। साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। अगर आप मंदिर जाकर इन नामों का जाप करेंगे तो इसके और लाभ होते हैं। ऐसा करते हुए आप गणेशजी को दुर्वा चढ़ाना बिल्कुल भी ना भूलें। बता दें कि विशेष रूप से भी कई चीजों के लिए गणेश जी के कई मंत्र भी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन