black sesame seeds and musturd oil in bathing water on saturday benefits shaniwar ko nahane ke pani me kya dale शनिवार को नहाने से पहले कर लें ये काम, दूर होगा शनि दोष
More

शनिवार को नहाने से पहले कर लें ये काम, दूर होगा शनि दोष

Shaniwar Upay: अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो जिंदगी में कई तरह की बाधाएं आती हैं। ऐसे में अगर आप शनिवार को एक छोटा सा उपाय कर लेंगे तो खूब लाभ मिलेंगे। आपको सिर्फ नहाने के पानी में दो चीजें मिलानी हैं। 

Fri, 8 Aug 2025 03:14 PMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शनिवार को नहाने से पहले कर लें ये काम, दूर होगा शनि दोष

हिंदु धर्म में शनिवार के दिन का खास महत्व है। ये दिन शनि भगवान को समर्पित होता है। मान्यता है कि शनिवार को शनि देव की पूजा अगर विधि विधान से की जाए तो वो काफी प्रसन्न होतें हैं और जिनके ऊपर उनकी दयादृष्टि पड़ गई तो समझो लॉटरी ही लग गई। ठीक इसी दिन को भगवान हनुमान के लिए भी जाना जाता है। बात की जाए शनि भगवान की तो शनिवार को उनके लिए सरसों का तेल और काला तिल चढ़ाया जाता है। अगर लगातार हर शनिवार को ऐसा किया जाए तो शनि की कृपा पूरी जिंदगी बनी रहती है। वहीं शनिवार के दिन अगर आप अपने नहाने के पानी में थोड़ा सरसों का तेल और काला तिल मिला लेंगे तो जिंदगी से कई दिक्कतें अपने आप साफ हो जाएंगी।

सरसों का तेल और काले तिल से लाभ

मान्यता है कि शनिवार को अगर आप नहाने के पानी में थोड़ा सा सरसों का तेल डाल देंगे तो आपकी कुंडली में स्थित शनि दोष कम होने लगेगा। बता दें कि जिसकी भी कुंडली में शनि दोष होता है, उसे आर्थिक के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक समस्याएं जकड़ लेती हैं। ऐसे में व्यक्ति को हमेशा पैसों की तंगी रहने लगती है। साथ ही कई बीमारियां घर कर लेती हैं। इसी के साथ शनि दोष की वजह से मेंटली काफी स्टक हो जाते हैं और घर में भी खूब कलह होता है। बात करें काले तिल की तो नहाने के पानी में इसे डालने से शनि के जो अशुभ प्रभाव होते हैं वो कम हो जाते हैं। चाहे तो आप अपने सिर पर सरसों का तेल लगाने के बाद स्नान कर सकते हैं।

शनिवार के और उपाय

आप शनिवार को अन्य उपाय भी कर सकते हैं। इस दिन काली चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। अगर आप काले चने, लोहा, उड़द और काले कपड़े का दान करेंगे तो खूब लाभ मिलेगा। इसके अलावा आप हर शनिवार पीपल के पेड़ के नीचे दीया प्रज्जवलित कर सकते हैं। इस दिन भगवान हनुमान के मंदिर जाना भी शुभ होता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए आप ज्योतिष की सलाह जरूर लें।)