Solar eclipse Time Surya Grahan in India Date solar eclipse 2026 for 4 hours and 32 minutes Solar eclipse Time: सूर्य ग्रहण 4 घंटे 32 मिनट तक, जानें आसमान में आज कब दिखेगा 'आग का छल्ला', एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Solar eclipse Time: सूर्य ग्रहण 4 घंटे 32 मिनट तक, जानें आसमान में आज कब दिखेगा 'आग का छल्ला'

Solar eclipse Time Surya Grahan in India 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण मंगलवार को आज लगेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 03:20 पर स्पर्श होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा देखने में रोमांचक प्रतीत होगा।

Tue, 17 Feb 2026 04:12 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Solar eclipse Time: सूर्य ग्रहण 4 घंटे 32 मिनट तक, जानें आसमान में आज कब दिखेगा 'आग का छल्ला'

Solar eclipse Time Surya Grahan: इस साल सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। 17 फरवरी के दिन अमावस्या पर फाल्गुन मास में सूर्य ग्रहण लग रहा है। ये साल का पहला सूर्य ग्रहण है, जिसे चंद्रमा पूरी तरह से ढक नहीं सकेगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में सूर्य और राहु के संयोग से लगेगा, जिससे कुंभ राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। भारतीय समयानुसार ग्रहण दोपहर 03:20 पर स्पर्श होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण का नजारा देखने में रोमांचक प्रतीत होगा। चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से नहीं ढक पाएंगे। ऐसे में आसमान में आग की एक अंगूठी सी प्रतीत होगी। आइए जानते हैं पूरे विश्व में कब, कैसे, और किस तरह ये घटना घटित होगी,

सूर्य ग्रहण 4 घंटे 32 मिनट तक, जानें आसमान में आज कब दिखेगा 'आग का छल्ला'

भारतीय समयानुसार साल के पहले सूर्य ग्रहण की टोटल टाइमिंग लगभग 4 घंटे और 32 मिनट तक रहेगी। 17 फरवरी की दोपहर में 03:20 पर ग्रहण का स्पर्श होगा। सूर्य ग्रहण अपने चरम पर शाम में 5:42 मिनट पर पहुंचेगा। यही वह समय है जब दुनियाभर के विभिन्न देशों में लोग आसमान में सूर्य को “रिंग ऑफ फायर” की तरह देख सकेंगे। वहीं, सिर्फ 2 मिनट 20 सेकेंड तक पीक पर रहने के बाद ग्रहण कम होना शुरू हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण का समय

भारत में मंगलवार की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट छह सेकंड से सूर्य ग्रहण की शुरुआत हो जाएगी। शाम में 05 बजकर 03 मिनट पर ग्रहण का मध्यकाल रहेगा। सूर्य ग्रहण का मोक्ष शाम में 06:47 मिनट पर होगा। साल के पहले सूर्य ग्रहण की समाप्ति शाम में 7:57 बजे तक होगी।

सूर्य ग्रहण कहां देख सकते हैं?

चार घंटे से अधिक समय तक चलने वाली यह रोमांचक खगोलीय घटना भारत में नजर नहीं आएगी। यह ग्रहण अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में क्लियर तौर पर रिंग ऑफ फायर (अग्नि वलय) के रूप में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण चरम सीमा पर कैसा नजर आएगा?

डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण की चरमावस्था पर- सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा कुछ इस तरह आ जाएगा कि लोगों को सौरमंडल का मुखिया 96.20 प्रतिशत तक ढका नजर आएगा। ऐसे में सूर्य एक चमकदार कंगन की तरह दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण उपाय: सूर्य ग्रहण में क्या करें?

सूर्य ग्रहण का समय बेहद सेंसीटिव माना जाता है। मान्यताओं अनुसार, ग्रहण से जुड़ी कुछ कहानियां भी जुड़ी हैं। आमतौर पर इस समय को नेगेटिव तौर पर देखा जाता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ उपाय करने से आप कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इससे नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव भी कम होता है।

सूर्य बीज मंत्र- ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः।

सूर्य गायत्री मंत्र- ॐ भास्कराय विद्महे महातेजाय धीमहि तन्नो सूर्य: प्रचोदयात्।

सूर्य का वैदिक मंत्र- ॐ आकृष्णेन रजसा वर्तमानो निवेशयन्नमृतं मर्त्यञ्च।

हिरण्ययेन सविता रथेन देवो याति भुवनानि पश्यन्।।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या भारत में दिखेगा सूर्य ग्रहण? जानें किन देशों व शहरों में देगा दिखाई
ये भी पढ़ें:सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में सूर्य, इन 3 राशियों की सोने जैसी चमकेगी किस्मत
ये भी पढ़ें:कल कितने बजे से शुरू होगा सूर्य ग्रहण? जानें सूतक काल समेत जरूरी डिटेल्स
ये भी पढ़ें:17 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!