Solar Eclipse Surya Grahan 2025 on 21 September: Time, Visibility, and Precautions आज लगेगा सूर्य ग्रहण: जानें क्या रहेगा समय, कहां देगा दिखाई, सबकुछ यहां, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

आज लगेगा सूर्य ग्रहण: जानें क्या रहेगा समय, कहां देगा दिखाई, सबकुछ यहां

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का कुछ हिस्सा या पूरा हिस्सा ढक जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व दिया जाता है।सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। 

Sun, 21 Sep 2025 05:17 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
आज लगेगा सूर्य ग्रहण: जानें क्या रहेगा समय, कहां देगा दिखाई, सबकुछ यहां

Surya Grahan : सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है और सूर्य का कुछ हिस्सा या पूरा हिस्सा ढक जाता है। हिन्दू धर्म में सूर्य ग्रहण का विशेष महत्व दिया जाता है।सूर्य ग्रहण तीन प्रकार के होते हैं। पहला है पूर्ण सूर्य ग्रहण। पूर्ण सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह ढक देता है और कुछ समय के लिए दिन के समय अंधेरा छा जाता है। दूसरा है आंशिक सूर्य ग्रहण। आंशिक सूर्य ग्रहण में चंद्रमा केवल सूर्य का कुछ हिस्सा ढकता है। तीसरा है वृत्ताकार सूर्य ग्रहण। वृत्ताकार सूर्य ग्रहण में चंद्रमा सूर्य को ढकने में छोटा रह जाता है और सूर्य के किनारों पर चमक दिखाई देती है।

21 सितंबर को लगेगा सूर्य ग्रहण- आज यानी 21 सितंबर 2025 को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य के कुछ हिस्से को ढकेगा।

भारत में नहीं दिखाई देगा- यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से यह महत्वपूर्ण है। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा क्योंकि जब यह ग्रहण लगेगा भारत में रात हो रही होगी।

सूर्य ग्रहण का समय- भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात को 10 बजकर 59 बजे से शुरू होगा। इसका मध्यकाल रात 1 बजकर11 बजे होगा और ग्रहण की समाप्ति सुबह 3 बजकर 23 बजे होगी।

कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण- यह ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी गोलार्ध के क्षेत्रों जैसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, अंटार्कटिका, और कुछ प्रशांत द्वीपों में दिखाई देगा।

नहीं लगेगा सूतक- भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा जिस वजह से सूतक नहीं लगेगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण से 12 घंटे पहले सूतक लग जाता है।

ग्रहण के दौरान क्या करें- सूर्य ग्रहण को हिन्दू धर्म में अशुभ माना जाता है। इस समय विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए जैसे ग्रहण के समय भोजन न करना, नए काम की शुरुआत न करना, पूजा और ध्यान करना। ग्रहण के समय तुलसी, जल, अक्षत और अन्य पवित्र चीजों से तर्पण करना शुभ माना जाता है।

ज्योतिषीय प्रभाव- सूर्य ग्रहण का असर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग होता है। यह स्वास्थ्य, करियर, वित्त और संबंधों पर असर डाल सकता है। ज्योतिष के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव विशेष रूप से सिंह, कन्या और मीन राशियों पर पड़ सकता है। इन राशियों के जातकों को स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अन्य राशियों के लिए भी यह समय थोड़ा संवेदनशील हो सकता है, इसलिए ग्रहण के दौरान अनावश्यक कार्यों से बचना और ध्यान में समय बिताना शुभ माना जाता है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!