Shukra Shani Yuti 2024 in Kumbh rashi Horoscope Venus Saturn Conjunction In Aquarius Rashifal lucky zodiac signs 2025 से पहले कुंभ राशि में बनेगी शुक्र-शनि की युति, इन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2025 से पहले कुंभ राशि में बनेगी शुक्र-शनि की युति, इन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

  • Shukra- Shani Yuti 2024 Horoscope: दिसंबर के आखिरी में शुक्र-शनि की युति बनने जा रही है, जिसका कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

Wed, 18 Dec 2024 05:05 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
2025 से पहले कुंभ राशि में बनेगी शुक्र-शनि की युति, इन राशियों को मिलेंगे अच्छे परिणाम

Shani-Shukra Yuti 2024 Rashifal: धन-धान्य, वैभव व ऐश्वर्य आदि के कारक शुक्र 28 दिसंबर 2024 को रात 11 बजकर 48 मिनट पर शनि की कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में कर्म फलदाता व ग्रहों के न्यायाधीश शनिदेव पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि में शनि-शुक्र की युति बनेगी। साल 2025 की शुरुआत से पहले शनि व शुक्र की युति कई राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए शनि-शुक्र मिलकर भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेंगे। जानें शुक्र-शनि की युति किन राशियों के लिए रहेगी शुभ-

1. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि-शुक्र की युति शुभ रहेगी। प्रोफेशनल लाइफ में तरक्की मिलेगी। नौकरी-चाकरी में अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। व्यापारियों को कोई बड़ी डील या सौदा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ से आपको धन लाभ हो सकता है। आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। धन का आवक बढ़ेगा। अटके हुए कार्य संपन्न होंगे।

28 दिसंबर को शुक्र का कुंभ गोचर, इन राशियों के जीवन में अहम बदलाव

2. कर्क राशि- शनि-शुक्र की युति कर्क राशि के लिए शुभ फलदायी रहने वाली है। आर्थिक मामले सुलझेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। हालांकि मानसिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव भरी हो सकती है। नौकरी में तरक्की के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है।

3. तुला राशि- तुला राशि के लिए शुक्र-शनि का एक साथ कुंभ राशि में आना भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण करेगा। इस अवधि में भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस अवधि में भावुकता पर नियंत्रण रखकर आप सही फैसला ले पाएंगे।

4. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए शुक्र-शनि की युति शुभ रहने वाली है। हर मामले में आपको सफलता हासिल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अविवाहित जातकों को योग्य विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025, पढ़ें वार्षिक विस्तृत राशिफल

5. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र-शनि युति अच्छे परिणाम प्रदान करेगी। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां या कोई भूमिका प्राप्त हो सकती है। वेतन में वृद्धि भी संभव है। व्यापारिक रूप से अच्छी स्थिति रहेगी। सुख-संपदा में बढ़ोतरी हो सकती है। पद व प्रतिष्ठा प्राप्त होने के भी संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!