Shukra Rahu Yuti Rashifal 2025 venus rahu conjunction in pisces 2025 effect on lucky zodiac signs Shukra-Rahu Yuti: 18 मई तक मीन राशि में शुक्र-राहु की युति, इन 3 राशियों को विशेष लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shukra-Rahu Yuti: 18 मई तक मीन राशि में शुक्र-राहु की युति, इन 3 राशियों को विशेष लाभ

  • Shukra Rahu Yuti: मीन राशि में शुक्र-राहु की युति कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहने वाली है। जानें शुक्र-राहु की युति से किन राशियों को होगा लाभ-

Mon, 21 April 2025 12:09 PMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Shukra-Rahu Yuti: 18 मई तक मीन राशि में शुक्र-राहु की युति, इन 3 राशियों को विशेष लाभ

Shukra-Rahu Yuti 2025: भौतिक सुख-संपदा व ऐश्वर्य के कारक शुक्र व क्रूर ग्रह राहु 18 मई 2025 तक मीन राशि में विराजमान रहेंगे। जिससे मीन राशि में शुक्र व राहु की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब ये दो ग्रह एक साथ किसी राशि में आते हैं, तो सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। शुक्र व राहु की युति के प्रभाव से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, व्यावसायिक सफलता व करियर में उन्नति प्राप्त होती है। मीन राशि में शुक्र-राहु की युति रहेगी, जिससे कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा। जानें इन राशियों के बारे में-

1. वृषभ राशि- शुक्र व राहु की युति वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगी। शुक्र व राहु की युति 11वें भाव में बन रही है। 11वां भाव आय, लाभ व प्रसिद्धि का होता है। युति के प्रभाव से कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक लाभ होगा। लग्जरी आइटम की खरीदारी कर सकते हैं। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अक्षय तृतीया पर राशिनुसार करें दान व खरीदारी, बढ़ेगा धन-धान्य

2. कन्या राशि- कन्या राशि के लिए शुक्र-राहु की युति शुभ रहने वाली है। शुक्र व राहु की युति 11वें भाव में है, जिससे आपकी आय में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर उन्नति मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। सामाजिक कद बढ़ेगा। मानसिक रूप से शांति प्राप्त करेंगे।

3. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए शुक्र व राहु की युति दूसरे भाव में बन रही है। दूसरा भाव धन व वाणी का होता है। आय में वृद्धि होगी। व्यवसाय में फायदा होगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। आय में आशातीत बढ़ोतरी हो सकती है। धन लाभ के संकेत हैं।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!