Shani sadesati in 2025 makar rashi ends capricorn Shani dhaiya start on 2027 know effect horoscope Shani sadesati :2025 में शनि साढ़ेसाती से मकर राशि को मिलेगी मुक्ति, फिर 2027 मे शनि से फिर होगा सामना, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Shani sadesati :2025 में शनि साढ़ेसाती से मकर राशि को मिलेगी मुक्ति, फिर 2027 मे शनि से फिर होगा सामना

शनि साल 2025 में मीन राशि में जा रहे हैं। मार्च में शनि मीन में आएंगे ऐसे में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगीमकर राशि जहां एक तरफ 2025 में शनि की सात सालों की साढ़ेसाती से मुक्त होंगे, वहीं 2027 में उनका फिर से शनि से सामना होगा, आइए जानें कैसे

Wed, 11 Dec 2024 12:42 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
Shani sadesati :2025 में शनि साढ़ेसाती से मकर राशि को मिलेगी मुक्ति, फिर 2027 मे शनि से फिर होगा सामना

शनि साल 2025 में कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में जा रहे हैं। मार्च में शनि मीन में आएंगे ऐसे में मकर राशि से शनि की साढ़ेसाती खत्म होगी और मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होगी। मकर राशि जहां एक तरफ 2025 में शनि की सात सालों की साढ़ेसाती से मुक्त होंगे, वहीं 2027 में उनका फिर से शनि से सामना होगा। आइए जानें अगले साल शनि के होने वाले राशि परिवर्तन से मकर और कुंभ राशियों के लिए क्या समीकरण बदलेगा

मकर वालों पर शनि साढ़ेसाती खत्म, ढैया शुरू
दरअसल मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती 2017 में शुरू हुई थी।इसके बाद अब साढ़ेसात साल के बाद मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती खत्म होने वाली है। 29 मार्च 2025 को शनि की साढ़ेसाती खत्म हो जाएगी। इसके बाद शनि की तिरछी नजर यहीं खत्म नहीं होगी, दो साल बाद शनि की ढैया शुरू होगी। मकर राशि पर 3 जून 2027 से 8 अगस्त 2029 तक शनि की ढैया का प्रकोप रहेगा। 2025 में कुछ राहत मिलने के बाद शनि फिर मकर राशि में अपना प्रभाव दिखाएंगे। ऐसे में मकर राशि वालों को शनि से जुड़े उपाय करने चाहिए । ज्यादा सटीक जानकारी के लिए आप कुंडली में शनि की स्थिति देखें। इसके बाद लंबे समय के लिए शनि की साढ़ेसाती इस राशि को प्रभावित नहीं करेगी। फिर साल 27 अगस्त 2036 से 22 अक्टूबर 2038 तक शनि की ढैया रहेगी।

कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती और ढैया कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती 24 जनवरी 2020 से शुरू हुई थी। यह 3 जून 2027 तक रहेगी। अभी शनि का मध्यम चरण कुंभ राशि वालों पर चल रहा है। इसके बाद ढैय्या- 8 अगस्त 2029 से 31 मई 2032 तक रहेगी और 22 अक्टूबर 2038 से 29 जनवरी 2041 तक फिर ढ़ैया का असर रहेगा।

(इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!