Shani Rashifal Saturn Transit Sun in Pisces Horoscope After 30 years in 2026 zodiacs including Aquarius will get lucky 30 साल बाद गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य गोचर, कुंभ समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

30 साल बाद गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य गोचर, कुंभ समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Rashifal Saturn Transit Sun in Pisces Horoscope: शनि और सूर्य की युति जल्द ही गुरु की राशि में बनने जा रही है। शनि और सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है तो कुछ के लिए नेगेटिव भी साबित हो सकता है।

Mon, 23 Feb 2026 09:04 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
30 साल बाद गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य गोचर, कुंभ समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Rashifal Saturn Transit Sun in Pisces Horoscope: ज्योतिष शास्त्र में शनि और सूर्य की युति का खास महत्व है। दोनों ग्रहों के बीच पुत्र व पिता का रिलेशन माना जाता है। शनि और सूर्य की युति जल्द ही गुरु की राशि में बनने जा रही है। मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु माने जाते हैं। इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं वहीं, सूर्य कुंभ राशि में बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 मार्च, 2026 को 08:38 पी एम पर सूर्य मीन राशि में एंटर करेंगे। सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करते ही शनि के साथ सूर्य की युति बनेगी। गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे दिन ला सकता है तो कुछ के लिए नेगेटिव भी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं कि शनि और सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है-

30 साल बाद गुरु की मीन राशि में शनि और सूर्य गोचर, कुंभ समेत इन राशियों का चमकेगा भाग्य

तुला राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

तुला राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर होना बेहद ही फायदेमंद माना जा रहा है। धन आगमन के योग बन रहे हैं। आपकी फाइनेंसियल कंडीशन पहले से बेहतर होगी। काम के सिलसिले में विदेश की यात्रा भी करनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

वृषभ राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

वृषभ राशि के जातकों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर होने से भाग्य का साथ मिलेगा। व्यापारियों को पुराने इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलेगा। करियर में आपके काम की तारीफ होगी और आपका मान-सम्मान भी खूब बढ़ेगा। इस दौरान आप एनर्जी से भरपूर रहेंगे। फैमिली का सपोर्ट मिलेगा। घर-परिवार की सुख-शांति भी बनी रहेगी।

कुंभ राशि वालों के लिए मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर कैसा रहेगा?

मीन राशि में शनि और सूर्य का गोचर होने से कुंभ राशि के लोगों को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर रहेंगे। काम पर आपका फोकस बना रहेगा। काफी प्रोडक्टिव और कॉन्फिडेंट फील करेंगे। धार्मिक चीजों में मन लगेगा। अपनी मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें और काम और निजी जीवन के बीच संतुलन बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंगल के कुंभ राशि में आए, बनेगा अंगारक योग, लेकिन इन राशियों के लिए लाभ
ये भी पढ़ें:24 फरवरी को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!