shani rashi parivartan gochar saturn transit in pisces horoscope rashifal शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शनिदेव का प्रभाव, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शनिदेव का प्रभाव

  • शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है।

Thu, 20 March 2025 10:57 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि करेंगे मीन राशि में प्रवेश, जानें सभी राशियों पर शनिदेव का प्रभाव

शनि ढाई साल में एक बार राशि परिवर्तन करते हैं। 29 मार्च 2025 को शनि कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि को पापी और क्रूर ग्रह कहा जाता है। शनि के राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों को लाभ होगा तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, शनि के राशि परिवर्तन करने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल…

मेष राशि- आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। भूमि और वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। परिजनों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी और कारोबार में वातावरण अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशि- कार्यों की व्यस्तता रहेगी। खर्चे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। उधार देने से बचें। काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को शनिदेव बेहद शुभ फल देंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे, लेकिन स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है।

कर्क राशि- पारिवारिक जीवन में गृह-क्लेश बढ़ सकता है। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें। आय के नए स्त्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगा। भाई-बहन से चल रहे आर्थिक विवादों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों पर शनिदेव की विशेष कृपा होगी। सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। भूमि और वाहन का सुख प्राप्त होगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। घरेलू दिक्कतों को सुलझाने की कोशिश करें। रिश्तों में प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा।

कन्या राशि- जीवन में अप्रत्याशित चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गृह-कला के संकेत हैं। पारिवारिक अशांति बढ़ सकती है। मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय से मन परेशान रह सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।

तुला राशि- संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होंगे।

वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। शत्रु पराजित होंगे। कानूनी मामलों में जीत हासिल होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

धनु राशि- पारिवारिक कलह बढ़ेगी। मैरिड लाइफ में धीरे-धीरे सुधार आएगा। रिश्तों की गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करें। ऊर्जा और उत्साह से लबरेज रहेंगे। लंबे समय से अटके हुए कार्य सफल होंगे। अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रह सकता है।

मकर राशि- शनि के राशि परिवर्तन से मकर राशि वालों को बेहद शुभ फल मिलेंगे। धन-संपत्ति में वृद्धि के योग बनेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। कार्यों की प्रशंसा होगा।

कुंभ राशि- काम के सिलसिले में यात्रा के योग बनेंगे। कानूनी मामलों में विजयी मिलेगी। दान-पुण्य के कार्यों शामिल होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। नौकरी में तरक्की के कई अवसर मिलेंगे।

मीन राशि- सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अचानक से धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। कार्यक्षेत्र में करियर ग्रोथ के अवसर मिलेंगे।

डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चैत्र अमावस्या कब है? नोट कर लें डेट, पूजा-विधि
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!