शनि के मार्गी होने से इन राशियों की होगी चांदी ही चांदी, राजा के समान हो जाएगा जीवन
28 नवंबर 2025 को शनि देव अपनी वक्री चाल छोड़कर मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। इस बदलाव के साथ ही कर्म, न्याय और परिणाम के देवता शनि एक बार फिर अपनी पूरी शक्ति में सक्रिय होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के मार्गी होने से कई राशियों की रुकी किस्मत दोबारा चल पड़ती है।

28 नवंबर 2025 को शनि देव अपनी वक्री चाल छोड़कर मार्गी यानी सीधी चाल चलेंगे। इस बदलाव के साथ ही कर्म, न्याय और परिणाम के देवता शनि एक बार फिर अपनी पूरी शक्ति में सक्रिय होंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि के मार्गी होने से कई राशियों की रुकी किस्मत दोबारा चल पड़ती है, पुराने कामों में तेजी आती है और मेहनत का फल मिलने लगता है। इस परिवर्तन का असर हर राशि पर दिखेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय जीवन में स्थिरता, तरक्की और राहत लेकर आएगा। शनि के मार्गी होने पर कुछ राशि वालों का जीवन राजा के समान हो जाएगा। आइए जानते हैं, शनि की मार्गी होने से किन राशियों की होगी चांदी ही चांदी-
कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए अब समय पलटने वाला है। लंबे वक्त से जो काम अटके हुए थे, अब वे तेजी से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। विदेश यात्रा या निवेश से भी फायदा होने के योग हैं। कोई नया घर, वाहन या कीमती सामान लेने का अवसर मिल सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात मन हल्का करेगी।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस संयोग से परिवार और रिश्तों में राहत मिलेगी। भाई-बहनों के बीच पुराने मतभेद खत्म होंगे। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। जिन महिलाओं को संतान से जुड़ी चिंता थी, उनके लिए खुशखबरी का योग है। घर-परिवार में खुशियों और सामंजस्य का माहौल रहेगा। अगर किसी को पैसा उधार दिया था तो उसके वापस आने के भी अच्छे आसार हैं।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय चमक लाने वाला है। आत्मविश्वास और आकर्षण दोनों बढ़ेंगे। नौकरी या बिज़नेस में नई ऊंचाइयां मिल सकती हैं। लोग आपके व्यक्तित्व और काम को नोटिस करेंगे। परिवार में कोई शुभ समाचार मिलेगा, खासकर संतान पक्ष से। धार्मिक यात्रा या किसी बड़े समारोह में शामिल होने का योग भी है।
कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए ये योग सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। दिमाग हल्का रहेगा। मन शांत रहेगा। कामकाज में बड़े मौके मिल सकते हैं और रुके हुए काम पूरे होंगे। विदेश से जुड़े लोगों को भी फायदा हो सकता है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुकून रहेगा। मनचाही मनोकामनाएं पूरी होने के संकेत हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन