Shani Horoscope Rashifal 2026 Lucky Zodiac Signs New Year शनि 2026 में इन राशियों को देंगे शुभ फल, राजा के समान हो जाएगा जीवन, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

शनि 2026 में इन राशियों को देंगे शुभ फल, राजा के समान हो जाएगा जीवन

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं शुभ होने पर व्यक्ति को सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है।

Fri, 12 Dec 2025 04:32 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
शनि 2026 में इन राशियों को देंगे शुभ फल, राजा के समान हो जाएगा जीवन

ज्योतिषशास्त्र में शनिदेव को विशेष स्थान प्राप्त है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है वहीं शुभ होने पर व्यक्ति को सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन राजा के समान हो जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार जब शनि अपनी अनुकूल स्थिति में आते हैं, तो जीवन में स्थिरता, तरक्की, और उपलब्धियों के बड़े अवसर खुलते हैं। 2026 में शनि मीन राशि में रहकर कुछ राशि वालों पर विशेष कृपा करेंगे। आइए जानते हैं, 2026 में किन राशियों पर रहेंगे शनिदेव मेहरबान-

मेष राशि- शनि की पूर्ण कृपा मेष वालों के करियर को नई दिशा देगी। प्रमोशन, पदोन्नति और नेतृत्व का मौका मिलने के योग बनेंगे। लंबे समय से चल रहा संघर्ष खत्म होगा और मेहनत का फल खुलकर मिलेगा। आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए 2026 बेहद खास रहेगा। शनि का गोचर इन्हें सामाजिक सम्मान और पहचान देगा। कलाकार, पत्रकार, सरकारी सेवा और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रुके काम पूरे होंगे और परिवार में खुशहाली बढ़ेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 13 दिसंबर का विस्तृत राशिफल

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों का भाग्य 2026 में प्रबल रहेगा। शनि की कृपा से धन-लाभ, प्रॉपर्टी से फायदा और लंबे समय से रुका सपना पूरा होने की संभावना है। इस साल किए गए कामों का असर कई वर्षों तक दिखाई देगा।

मकर राशि- मकर राशि शनि की अपनी ही राशि है, इसलिए 2026 इन जातकों को खास फल देगा। नौकरी से लेकर व्यवसाय तक हर क्षेत्र में मजबूती आएगी। जमीन-जायदाद, घर-परिवार और करियर में निरंतर उन्नति होगी। शत्रु परास्त होंगे और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

मीन राशि- 2026 मीन राशि वालों को राहत और नई शुरुआत देगा। शनि का सहयोग मिलने से जीवन में स्थिरता आएगी। विदेश से जुड़े काम, पढ़ाई, करियर और नई नौकरी के अवसर मजबूत होंगे। मानसिक शांति और पारिवारिक सौहार्द भी बढ़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!