Shani Horoscope 2026: Shani Devs Blessings on Zodiac Signs in the New Year 2026 में शनि देव रहेंगे मीन राशि में, इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 में शनि देव रहेंगे मीन राशि में, इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय, अनुशासन और धैर्य का कारक माना जाता है। साल 2026 में शनि देव मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है।

Wed, 17 Dec 2025 11:20 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 में शनि देव रहेंगे मीन राशि में, इन 5 राशियों को देंगे शुभ फल

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को कर्म, न्याय, अनुशासन और धैर्य का कारक माना जाता है। साल 2026 में शनि देव मीन राशि में ही विराजमान रहेंगे। शनि की यह स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाली है। शनि के अशुभ होने पर जहां व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं शनि के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाता है। शनि रंक को भी राजा बना देते हैं। आइए जानते हैं, 2026 में किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव-

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए शनि देव का मीन राशि में रहना लाभकारी रहेगा। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में स्थिरता आएगी और लंबे समय से की गई मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि के योग हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए 2026 भाग्य को मजबूती देने वाला साल रहेगा। शनि देव की कृपा से विदेश से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। करियर में उन्नति के योग बनेंगे और उच्च शिक्षा या नई स्किल सीखने के अवसर मिलेंगे। मानसिक रूप से भी आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शनि देव रिश्तों और साझेदारी के मामलों में शुभ फल देंगे। विवाह और दांपत्य जीवन में स्थिरता आएगी। बिजनेस पार्टनरशिप से लाभ होगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कानूनी मामलों में भी राहत मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साल 2026 में इन राशियों के बनेंगे विवाह के प्रबल योग

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए शनि देव रचनात्मकता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले रहेंगे। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। निवेश और संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभ होगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मीन राशि

मीन राशि पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहेगा क्योंकि शनि इसी राशि में गोचर करेंगे। जीवन में स्थिरता आएगी और लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे खत्म होंगी। करियर में नई दिशा मिलेगी और जिम्मेदारियों के साथ सफलता भी प्राप्त होगी। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और मानसिक शांति मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!