shani dev 9 remedies for saturday to remove life problems and obstacles career marriage health जीवन में पीछा नहीं छोड़ रही हैं परेशानियां, तो शनिवार को आजमाएं शनि देव से जुड़े ये 9 उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

जीवन में पीछा नहीं छोड़ रही हैं परेशानियां, तो शनिवार को आजमाएं शनि देव से जुड़े ये 9 उपाय

जीवन में बार-बार आ रही परेशानियां, कोर्ट-कचहरी, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्या या दांपत्य कलह से परेशान हैं? शनिवार को शनि देव के ये 9 प्रभावी उपाय आजमाएं। पीपल पर उड़द दाल, शनि मंत्र, जल चढ़ाना और सरल दान जैसे उपाय शनि दोष शांत कर सुख-समृद्धि लाते हैं। जानें शनि देव प्रसन्न करने के सरल उपाय।

Sat, 28 March 2026 10:39 AMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
जीवन में पीछा नहीं छोड़ रही हैं परेशानियां, तो शनिवार को आजमाएं शनि देव से जुड़े ये 9 उपाय

शनि देव को न्याय के देवता और सूर्य पुत्र कहा जाता है। ये मकर और कुंभ राशि के स्वामी हैं, इनकी दिशा पश्चिम है और वर्ण कृष्ण है। शनि का संबंध वायु तत्व से है। ये आयु, जीवन, शारीरिक बल, नौकरी, प्रसिद्धि, मोक्ष और कर्मफल से जुड़े हैं। शनि देव का वाहन गिद्ध है और वे धनुष-बाण तथा त्रिशूल धारण करते हैं। शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित है। यदि जीवन में बार-बार बाधाएं, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्या, दांपत्य कलह, शत्रु या नजर दोष आ रहा है, तो शनिवार को शनि देव से जुड़े सरल उपाय आजमाएं। ये उपाय शनि की कृपा प्राप्त करने और दोष शांत करने में मदद करते हैं।

1. कोर्ट-कचहरी के मामलों से छुटकारा पाने का उपाय

अगर आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं और लंबे समय से परेशान हैं, तो शनिवार के दिन थोड़ी उड़द की दाल लेकर पीपल के पेड़ के पास जमीन में दबा दें। पीपल के सामने दोनों हाथ जोड़कर अपनी परेशानी बताएं और शनि देव से न्याय की प्रार्थना करें। इस उपाय को करने से कोर्ट-कचहरी के मामलों में जल्दी राहत मिलती है।

2. आर्थिक लाभ और धन वृद्धि का उपाय

आर्थिक परेशानी से मुक्ति और बड़े लाभ के लिए शनिवार को एक रुपये का सिक्का लें। उस पर सरसों का तेल लगा दें और शनि मंदिर में रख आएं। साथ ही शनि देव से आर्थिक स्थिरता और लाभ के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से धन संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और अप्रत्याशित लाभ के योग बनते हैं।

3. जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लिए उपाय

अगर आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य बार-बार खराब होता है, तो शनिवार को एक कटोरी में जौ का सत्तू बनाएं। अपने जीवनसाथी के हाथों से उस सत्तू को स्पर्श करवाकर किसी मंदिर या धर्मस्थल में दान कर दें। यह उपाय जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार लाता है और उनके रोगों में कमी करता है।

4. दांपत्य जीवन को मजबूत करने का उपाय

दांपत्य संबंधों में दरार या कमजोरी महसूस हो रही है, तो शनिवार को अपने जीवनसाथी के साथ किसी नदी, तालाब या साफ पानी के स्रोत के पास जाएं। दोनों हाथों में जल लेकर वरुण देव का ध्यान करें और रिश्ते की मजबूती के लिए प्रार्थना करते हुए जल को वापस स्रोत में डाल दें। अगर साथी उपलब्ध ना हो, तो अकेले ही यह उपाय करें। घर पर नल के पानी से भी उत्तर दिशा की ओर मुंह करके यह क्रिया की जा सकती है।

5. बुरी नजर और नकारात्मकता से बचाव का उपाय

अगर आपको लगता है कि आपके वैवाहिक जीवन या परिवार पर किसी की बुरी नजर लग गई है, तो शनिवार को एक मिट्टी के दीये में दो कपूर की टिकिया जलाएं। पूरे घर में इस धूप को दिखाएं और फिर जलते दीये को घर के बाहर रख आएं। यह उपाय नजर दोष और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

6. शत्रु बाधा से मुक्ति का उपाय

शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा चाहते हैं तो शनिवार को शनि देव के इस मंत्र का 21 बार जाप करें:

ॐ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नमः

जाप के बाद पीपल के वृक्ष की जड़ में जल चढ़ाएं। यह उपाय शत्रु बाधा और विरोधियों से रक्षा करता है।

7. परिवार के रिश्तों को मजबूत करने का उपाय

परिवार में कलह या रिश्तों में दरार है तो शनिवार को दही से कोई व्यंजन बनाएं। पहले इष्ट देव को भोग लगाएं, फिर प्रसाद के रूप में पूरे परिवार में बांट दें। अगर व्यंजन ना बना पाएं, तो सादा दही में थोड़ा मीठा मिलाकर भोग लगाएं और परिवार में बांटें। इससे रिश्तों में मिठास और मजबूती आती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी कल, डेढ़ घंटे के लिए है पूजा का शुभ मुहूर्त

8. करियर में प्रगति का उपाय

करियर में अड़चनें आ रही हैं या नई दिशा चाहिए, तो शनिवार को एक नया मिट्टी का बर्तन लेकर उसमें पानी भरें और किसी मंदिर में या सुपात्र ब्राह्मण को दान कर दें। यह उपाय करियर में स्थिरता और प्रगति लाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कामदा एकादशी व्रत, इस व्रत के नियम और संकल्प क्या हैं

9. लीगल मामलों से मुक्ति का उपाय

नए बिजनेस या किसी लीगल मामले में उलझन है तो शनिवार को शनि स्तोत्र के इस मंत्र का जाप करें:

'अधोदृष्टे: नमस्तेऽस्तु संवर्तक नमोऽस्तु ते। नमो मन्दगते तुभ्यं निस्त्रिंशाय नमोऽस्तुते।।'

जाप के बाद पीपल पर जल चढ़ाएं। यह उपाय कानूनी परेशानियों से मुक्ति दिलाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Quote of the Day: पत्नी के अंदर हैं ऐसे गुण तो घर को बना देगी स्वर्ग

शनिवार को इन 9 उपायों को श्रद्धा से करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर होती हैं। नियमित रूप से इनमें से कोई एक या अधिक उपाय अपनाएं तो शनि की कृपा बनी रहेगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!