scorpio weekly horoscope vrishchik saptahik rashifal 26 april 2 may 2026 future predictions वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Scorpio weekly Horoscope vrishchik Rashi ka Rashifal 26 April 2026-2 May: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें नया हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के  लिए कैसा होगा? 

Sun, 26 April 2026 05:04 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Scorpio Weekly Horoscope Vrishchik Saptahik Rashifal 26 April 2026-2 May 2026, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते की शुरुआत में आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि जो बातें आप काफी समय से अपने अंदर दबाकर रखे हुए थे, अब वो बाहर आने का समय मांग रही हैं। आप एकदम से सब कुछ कहने के लिए तैयार ना हों। इस पूरे हफ्ते आपको ये जरूर समझ आ जाएगा कि अब चुप रहना पहले जैसा आसान या सही नहीं लग रहा है। इस समय आपका ध्यान रिश्तों और करीबी समझौतों पर रहेगा। इसी के साथ सामने वाले व्यक्ति का व्यवहार आपको खुद की जरूरतों को समझने में मदद करेगा। हफ्ते के बीच तक आते-आते आप ये समझ पाएंगे कि कौन सा रिश्ता सच्चा है और कौन सा सिर्फ अब सिर्फ भावानात्मक रुप से बोझ बन चुका है। हफ्ते के अंत में आने वाला फुल मून में आपको चीजें और क्लैरिटी से समझ आ जाएंगी।

आगे पढ़ें वृश्चिक राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

वृश्चिक राशि का लव साप्ताहिक राशिफल

इस वक्त जो लोग भी रिश्ते में हैं वो अपने पार्टनर से बिना बोले उम्मीद रखने से बचें। मन में टेस्ट लेने या इंतजार करने से बेहतर है कि आप शांत तरीके से अपनी बात रखें। क्लैरिटी के साथ अपनी बात को सामने रखना ही अच्छी बात है। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपको सब कुछ एक साथ बताने की जरूरत नहीं है। हालांकि जो बोझ आप अकेले उठा रहे हैं उस चीज को आपस में शेयर करना जरूरी है। इस हफ्ते सिंगल लोग उकिसी ऐसे इंसान की तरफ आकर्षण हो सकता है जो गहराई और समझ रखने वाला हो। लेकिन इस बात का भी ध्यान रखें कि ये सिर्फ अंदाजा खेलने का ही खेल ना बन जाए। ये देखने की कोशिश करें कि सामने वाला इंसान भी उतना ही साफ और ईमानदार है या नहीं या फिर आप सच को देखना ही नहीं चाहते हैं। हफ्ते के अंत तक आपको खुद ही समझ आ जाएगा कि किसे आगे बढ़ाना है और किस चीज को अब छोड़ देना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय?

वृश्चिक राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल

करियर में कोई काम या फैसला पर्दे के पीछे चल रहा हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो अधूरी जानकारी पर जल्दी रिएक्ट ना करें। चीजों को पहले ठीक से समझने की कोशिश करें। सही सवाल पूछें और पूरा जवाब आने का इंतजार करें और तभी कुछ रिएक्ट करें। इस हफ्ते आपकी समझदारी आपको बेवजह के झगड़ों से बचा सकती है। अगर आप बिजनेस करते हैं तो पार्टनरशिप, स्टाफ या पैसों से जुड़ी बातों को ध्यान से देखें। स्टूडेंट्स के लिए इस हफ्ते की यही सलाह है कि वो एक ही सब्जेक्ट पर गहराई से फोकस करें। हफ्ते के अंत तक आपको समझ आ जाएगा कि किस काम में या चीज में अपनी एनर्जी देनी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृषभ राशि वालों के लिए 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय कैसा रहेगा? पढ़ें राशिफल

वृश्चिक राशि का फाइनेंशियल साप्ताहिक राशिफल

पैसों के मामले में आपको इस हफ्ते लोन, टैक्स, इन्वेस्टमेंट या फैमिली से जुड़े खर्चों पर ध्यान देना पड़ सकता है। अगर कोई बात थोड़ी अजीब लग रही है तोउसे भूलकर भी नजरअंदाज ना करें। सही जानकारी और क्लैरिटी के साथ बात करने से ही दबाव कम होगा। आप जल्दबाजी में कोई बड़ा रिस्क लेने से बचें। ये समय अभी आपके लिए सिर्फ और सिर्फ समझदारी से प्लान बनाने का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 26 अप्रैल से 2 मई तक का समय?

वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल

सेहत के लिहाज से आपकी भावनाएं इस हफ्ते शरीर पर सीधा असर डाल सकती हैं। आपको इस पूरे हफ्ते नींद में कमी जैसा महसूस होगा। इसके अलावा आपको थकान या अंदरूनी बेचैनी सी भी महसूस होगी। खुद को ज्यादा प्रेशर देने की बजाय थोड़ा आराम दें। हल्का खाना खाएं। पानी पर्याप्त मात्रा में पिएं। रूटीन सिंपल सा ही रखें। इससे आपको बेहतर महसूस होगा। खुद पर प्रेशर डालने से अच्छा है कि आप सही जड़ के बारे में पता करें कि आखिर में दिक्कत क्या है?

वृश्चिक राशि वालों के लिए सलाह

वृश्चिक राशि वाले 26 अप्रैल से लेकर 4 मई तक कुछ चीजों का ध्यान रखें। इस नए हफ्ते में आप सच को ऐसे बाहर आने दें कि वो आपको ठीक करे ना कि सब कुछ बिगाड़ दे। जो बोझ अब ज्यादा भारी महसूस होने लगा है अब उसे छोड़ देना ही आपके लिए सही रहेगा।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!