Shiv Puran at Home: आपने भी खरीद लिया शिव पुराण? जान लें इसे घर में रखने के ये 5 नियम
Shivpuran in Home: शिवभक्तों को सावन के महीने के बेसब्री से इंतजार होता है। इसके लिए लोग हफ्ते भर पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इसी कड़ी में कई लोग घर में शिव पुराण भी लेकर आते हैं। अगर आप भी ऐसा करने वाले हैं तो सबसे पहले इस धार्मिक ग्रंथ को घर में रखने के लिए कुछ सही नियम जान लीजिए।

Shiv Puran Rules and Benefits: सनातन धर्म के देवी देवताओं से जुड़े कई धार्मिक ग्रंथ हैं। हर एक ग्रंथ का अपना अलग महत्व है। घर में इन्हें रखने से बहुत पॉजिटिव वाइब्स आती हैं। कई लोग रोजाना इन्हें पढ़ने हैं तो कई लोग सिर्फ तीज त्योहार के वक्त ऐसा करते हैं। वैसे तो कई ग्रंथों को पढ़ने के लिए किसी खास दिन या समय की जरूरत नहीं है लेकिन इसके रखरखाव का हमें विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर बात की जाए शिव पुराण की तो कई लोग इसे अपने घर में रखते हैं। ये हमारे 18 ग्रंथों में से एक है, जिसमें भगवान शिव और पार्वती मां की कहानी है।
अगले महीने से सावन शुरू होने वाला है तो ऐसे में कई लोग मन बना रहे होंगे कि इस साल सावन के महीने में शिव पुराण खरीदा जाए। कई लोग इसे खरीद भी चुके होंगे। या फिर पहले से ही ये आपके पास है तो जान लीजिए इसे रखने का सही नियम... तो चलिए जान लेते हैं इस ग्रंथ को घर में रखने के कौन-कौन से नियमों का हमें पालन करना चाहिए।
1. शिव पुराण को ऐसे ही कहीं भी ना रख दें। इसे हमेशा साफ जगह पर ही रखें। गंदे स्थान पर इसे रखने से दुर्भाग्य आपका पीछा कर सकता है।
2. शिव पुराण को ऐसे ही ना रखें। हमेशा इसे सफेद रंग के कपड़े में लपेटकर ही रखें।
3. शिव पुराण को हमेशा पूजा घर में ही रखें।
4. शिव पुराण को खरीदकर ऐसे ही ना रख दें। नियमित रूप से इसका पाठ भी करते रहिए।
5. शिवलिंग पर जल चढ़ाने के बाद ही शिव पुराण का पाठ करना चाहिए।
अगर आप शिव पुराण का इन तरीकों से रखरखाव करेंगे तो इसका आपको दोगुना फायदा मिल सकता है। वहीं घर में शिव पुराण रखने से आध्यात्मिक तौर पर उन्नति मिलती है। वहीं घर के सभी सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। वहीं घर में सुख-समृद्धि का कभी भी आभाव नहीं रहता है। ऐसे लोगों का भाग्य हमेशा उनका साथ देता है। वहीं घर के सभी सदस्यों के बीच में बहुत प्यार और सम्मान रहता है। ऐसा भी कहा जाता है कि शिव पुराण पढ़ने वाले व्यक्ति को आसानी से मोक्ष मिल जाता है।




साइन इन