Saptahik Rashifal 19- 25 April 2026 Weekly Horoscope for all zodiac signs साप्ताहिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, जानें लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थय राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साप्ताहिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, जानें लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थय राशिफल

इस हफ्ते की शुरुआत थोड़ी शांत रहेगी। पहले जितनी भागदौड़ थी, अब उतनी नहीं रहेगी। दिमाग धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। जो काम बहुत जरूरी लग रहे थे, उनमें से कुछ अब उतने जरूरी नहीं लगेंगे। वहीं कुछ छोटी चीजें अब अहम लगेंगी।

Sun, 19 April 2026 09:12 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
साप्ताहिक राशिफल: सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह, जानें लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थय राशिफल

इस हफ्ते की शुरुआत थोड़ी शांत रहेगी। पहले जितनी भागदौड़ थी, अब उतनी नहीं रहेगी। दिमाग धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। जो काम बहुत जरूरी लग रहे थे, उनमें से कुछ अब उतने जरूरी नहीं लगेंगे। वहीं कुछ छोटी चीजें अब अहम लगेंगी। मेष, मिथुन और धनु वालों को इस हफ्ते फोकस रखना होगा। ध्यान इधर-उधर गया तो काम अटक सकता है। वृषभ, कन्या और मकर वालों के लिए धीरे और समझदारी से काम करना फायदेमंद रहेगा। कर्क और मीन वालों को अपनी भावनाएं दबाने से बचना चाहिए। जो महसूस हो रहा है, उसे समझना जरूरी है। हफ्ते के बीच आते-आते चीजें थोड़ी आसान लगने लगेंगी। बातचीत बेहतर होगी। जो काम रुके हुए थे, उनमें हलचल दिख सकती है। हफ्ते के आखिर में माहौल हल्का रहेगा। लोगों से बात करना आसान होगा और काम भी थोड़ा तेजी से आगे बढ़ेगा।

करियर राशिफल सभी 12 राशियों का

इस हफ्ते जल्दीबाजी से नुकसान हो सकता है। काम करने से पहले यह तय करें कि क्या जरूरी है। मेष, मिथुन, धनु और कुंभ वालों का ध्यान भटक सकता है। इसलिए एक समय में एक काम पर फोकस रखें। सिंह वालों को अपने काम को मजबूत बनाना होगा। सिर्फ दिखावा काम नहीं आएगा। मीन वालों के लिए काम को आसान तरीके से करना बेहतर रहेगा। वृषभ, कन्या और मकर वाले प्लान बनाकर चलेंगे तो अच्छा रहेगा। कर्क और वृश्चिक वालों को कोई एक जरूरी काम टालना नहीं चाहिए। तुला वालों के लिए काम में साफ बात करना जरूरी रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए भी पुराने टॉपिक दोहराना ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

आर्थिक स्थिति सभी 12 राशियों की

इस हफ्ते खर्च सोच-समझकर करें। मेष, मिथुन और धनु वाले जल्दी में पैसा खर्च कर सकते हैं। सिंह को दिखावे में पैसा खर्च करने से बचना चाहिए। कुंभ वालों को छोटे-छोटे खर्चों पर ध्यान देना होगा।मीन वालों को यह समझना होगा कि खर्च जरूरी है या सिर्फ मन के लिए है। वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मकर वालों के लिए अपने खर्चों का हिसाब देखना अच्छा रहेगा। कर्क और तुला वालों को मिलकर पैसे से जुड़े फैसले लेना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 19 से 25 अप्रैल तक का समय? पढ़ें राशिफल

लव राशिफल सभी 12 राशियों का

इस हफ्ते साफ बात करना जरूरी है। बात छुपाने से उलझन बढ़ सकती है। मेष और सिंह को रिश्ते में अपनापन चाहिए। वृषभ और मकर अपने तरीके से केयर दिखाएंगे। मिथुन जल्दी जुड़ सकता है, लेकिन जल्दी उलझ भी सकता है। कर्क और मीन को दिल की बात कहना जरूरी है। तुला को सीधा बोलना चाहिए। कन्या को स्थिरता चाहिए। वृश्चिक को चुप रहना छोड़ना होगा। धनु को आजादी और रिश्ते में संतुलन रखना होगा। कुंभ को ज्यादा सोचने से बचना चाहिए और सामने आकर बात करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक पंचांग : अक्षय तृतीया से गंगा सप्तमी तक, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

स्वास्थ्य राशिफल सभी 12 राशियों का

इस हफ्ते थकान महसूस हो सकती है। मेष और मिथुन को भागदौड़ से परेशानी हो सकती है। कर्क और मीन का मूड शरीर पर असर डाल सकता है। वृश्चिक तनाव अंदर रख सकता है। कन्या को छोटी-छोटी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। वृषभ और मकर के लिए रूटीन जरूरी है। सिंह को आराम करना चाहिए। तुला को तनाव दबाने से बचना चाहिए। धनु को धीरे-धीरे काम करना चाहिए।

सलाह- जो बात बार-बार दिमाग में आ रही है, उसे नजरअंदाज न करें। धीरे और समझदारी से चलेंगे, तो हफ्ता बेहतर रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 5 से 11 अप्रैल तक का राशिफल

इशिता कोटिया

(वैदिक ज्योतिषी, टैरो कार्ड रीडर, तांत्रिक विद्या विशेषज्ञ, लाइफ कोच, मनोवैज्ञानिक)

ईमेल: healingwithishita@gmail.com

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!