sagittarius weekly horoscope 10 may 16 may 2026 dhanu rashi saptahik rashifal predictions धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 10 मई से 16 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 10 मई से 16 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius weekly Horoscope Dhanu Rashi ka Rashifal 10 May 2026-16 May: राशि चक्र की यह नौवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि धनु मानी जाती है। जानें 10 मई से 16 मई तक का समय धनु राशि के लिए कैसा होगा?

Sun, 10 May 2026 05:12 AMIshita Kotiya लाइव हिन्दुस्तान
share
धनु साप्ताहिक राशिफल: धनु राशि के लिए कैसा रहेगा 10 मई से 16 मई तक का समय? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Sagittarius Weekly Horoscope Dhanu Saptahik Rashifal 10 May 2026-16 May 2026, धनु साप्ताहिक राशिफल: इस हफ्ते आपका ध्यान रोजमर्रा के काम और रूटीन पर रहेगा। काम, पढ़ाई, खाने का समय या छोटे अधूरे काम आपको परेशान कर सकते हैं। पूरी जिंदगी बदलने की जरूरत नहीं है। बस एक अच्छी आदत शुरू करें जिसे रोज निभा सकें। देर से खाना, खराब नींद या काम टालने जैसी चीजों को पहले सुधारें। सही समय का इंतजार ना करें। छोटी चीजों से ही शुरुआत करें। हफ्ते के बीच में किसी बड़े या दोस्त की सलाह काम आ सकती है। वीकेंड तक आपकी छोटी कोशिश अच्छा रिजल्ट दिखा सकती है। जब रोज के छोटे काम सही होने लगते हैं, तो बाकी चीजें भी आसान लगने लगती हैं।

आगे पढ़ें धनु राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-

Sagittarius Weekly Love Horoscope, धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल

इस हफ्ते प्यार सिर्फ बातों में नहीं बल्कि छोटे-छोटे जेस्चर में भी नजर आएगा। समय पर कॉल करना, छोटे काम में मदद करना और पार्टनर का साथ देना रिश्ते को मजबूत बना सकता है। इस पूरे हफ्ते सामने वाला आपसे अपनापन महसूस करना चाहेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात काम, पढ़ाई या रोज मिलने वाली जगह पर किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। रिश्ता धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। इस वजह से आप जल्दबाजी ना करें। वहीं किसी अच्छे व्यक्ति को सिर्फ इसलिए नजरअंदाज ना करें क्योंकि शुरुआत में ज्यादा एक्साइटमेंट महसूस नहीं करवा पा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तुला साप्ताहिक राशिफल: 10 मई से 16 तक तुला राशि के लिए क्या होगा टर्निंग प्वाइंट

Sagittarius Weekly Career Horoscope, धनु राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल

इस हफ्ते आपको ऑफिस में काम को थोड़ा सही तरीके से करने की जरूरत है। छोटे काम, ईमेल, रिपोर्ट या रोज के टारगेट प्लान बनाकर करने से आसान हो जाएंगे। छोटे कामों को नजरअंदाज ना करें यही आगे चलकर बड़ा फायदा देते हैं। बिजनेस करने वालों को स्टाफ, ग्राहकों और रोज के कामों को बेहतर करने पर ध्यान देना चाहिए। स्टूडेंट्स को ऐसा टाइम टेबल बनाना चाहिए जिसे वो हर दिन आसानी से फॉलो कर सकें। अच्छा रूटीन काम को आसान बना देगा जिससे आराम भी करने का मौका मिल जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 10 से 16 मई तक का राशिफल

Sagittarius Weekly Money Horoscope, धनु राशि का साप्ताहिक मनी राशिफल

इस हफ्ते रोजमर्रा के खर्चों पर ध्यान रखें। खाने, घूमने-फिरने, दवा या छोटी चीजों में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। थोड़ा सोचकर खर्च करेंगे तो बचत करना आसान रहेगा। पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में ना लें। सिर्फ जरूरी चीजों पर खर्च करें। कई बार छोटा बेकार खर्च रोकना भी बड़ा फायदा दे देता है। इस हफ्ते आप बचत और खर्चे के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक राशिफल: धन, करियर और रिश्तों में क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें भविष्यफल

Sagittarius Weekly Health Horoscope, धनु राशि का साप्ताहिक हेल्थ राशिफल

इस हफ्ते आपको अपनी हेल्थ पर ध्यान देना जरूरी है। नींद, पाचन, शरीर दर्द या थकान महसूस हो सकती है। समय पर खाना खाएं। पानी खूब पिएं। साथ ही रोज के रोज हल्की एक्सरसाइज आपके लिए फायदेमंद रहेगी। रोज थोड़ा चलने की कोशिश करें। स्ट्रेचिंग से आपको आराम मिल सकता है। समय पर सोने की पूरी कोशिश करें। इससे आपको एनर्जी बचेगी। शरीर में अगर कोई दिक्कत हो तो उसे नजरअंदाज ना करें। छोटी अच्छी आदतें आपको बेहतर महसूस कराएंगी।

धनु राशि के लिए सलाह

इस हफ्ते एक ऐसी आदत शुरू करें जिसे आप रोज आसानी से निभा सकें। छोटी कोशिश आगे चलकर बड़ा फायदा दे सकती है।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!