sagittarius horoscope today aaj ka dhanu rashi ka rashifal 12 december 2025 daily future predictions धनु राशिफल 12 दिसंबर: आज ना करें इस चीज की जल्दबाजी, ऑफिस मीटिंग में करें ये काम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

धनु राशिफल 12 दिसंबर: आज ना करें इस चीज की जल्दबाजी, ऑफिस मीटिंग में करें ये काम

Sagittarius Horoscope Rashifal 12 December 2025 Future Predictions: 12 राशियों के राशिचक्र में 10वीं राशि धनु की है। जिनके जन्म समय में चन्द्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा होता है, उन लोगों की राशि धनु मानी जाती है। जानें आज यानी की 12 दिसंबर का दिन इस राशि के जातकों के लिए कैसा जाने वाला है?

Fri, 12 Dec 2025 07:32 AMGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
धनु राशिफल 12 दिसंबर: आज ना करें इस चीज की जल्दबाजी, ऑफिस मीटिंग में करें ये काम

Sagittarius Horoscope Today 12 December 2025, Aaj ka Dhanu Rashifal, धनु राशिफल: आज आप नया काम सीखने के मूड में रहने वाले हैं। कोई छोटा शौक शुरू कर दें। अच्छे लोगों से बात करें। पूरा दिन पॉजिटिव बने रहिए। अपनी प्लानिंग करते वक्त थोड़ा सावधान रहें। थोड़ी कोशिश करने पर आज आपको नए मौके मिलने की संभावना है। पैसों के मामले में सावधान रहें। बचत करें। आपकी सेहत सही रहेगी लेकिन अपने रूटीन को पकड़े रहिए। खानपान ठीक रखिए। बाकी सारी चीजों को विस्तार से जानने के लिए नीचे डालें एक नजर...

धनु लव राशिफल

आज आपकी एनर्जी लोगों को आपकी ओर खींचेग। अगर आप सिंगल हैं तो एक प्यारी सी स्माइल के साथ लोगों से बात करें। नरमी से बात करें। सब्र बनाए रखें। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के साथ किसी एक्टिविटी का प्लान करें। साथ में हंसिए-मुस्कुराइए। आज कोई गहरी बात करने में जल्दबाजी ना दिखाएं। घर के छोटे-मोटे काम में उनका हाथ बंटा दें। छोटे-छोटे जेस्चर से अपना प्यार जताएं। उनकी तारीफ करें और ध्यान से उनकी बातों को सुनें। इससे आप लोगों के बीच भरोसा और नजदीकी बढ़ेगी। किसी तीसरे शख्स को अपने बीच दखलअंदाजी ना करने दें।

धनु करियर राशिफल

आज ऑफिस में दिन अच्छा जाएगा। आप प्रोडक्टिव रहेंगे। नई चीजें सीखने का मौका भी मिलेगा जोकि आगे काफी काम आएगा। किसी छोटे प्रोजेक्ट में हाथ बंटाने की पूरी कोशिश करें। किसी अनुभवी इंसान से सीखने की कोशिश करें। काम शुरू करने से पहले एक लिस्ट बना लें। एक-एक काम खत्म होता जाए तो टिक लगाते जाएं। इससे आपको अपनी ग्रोथ नजर आएगी। ऑफिस मीटिंग में अपनी बात विनम्रता के साथ आगे रखें। साथ ही फीडबैक मिले तो सीखने के लिए तैयार रहिए। कई बार अच्छा सवाल पूछने से नए रास्ता भी खुल जाता है। ऐसे में सवाल पूछने में ना हिचकिचाएं। धैर्य रखिए और खुश रहिए। आपको नए मौके जरूर मिलेंगे। बस अपने हिस्से की मेहनत करते रहिए।

धनु आर्थिक राशिफल

सही फैसलों से आपको धीरे-धीरे फायदा मिलेगा। आज अपने जरूरी खर्चों की एक लिस्ट बना लें। महीने भर के लिए बचत की प्लानिंग करें। बड़ी खरीददारी से बचें। साथ ही फालतू का खर्चा ना करें। पैसों को सोच-समझकर ही खर्च करें। अगर पैसों से जुड़ा कोई प्लान है तो सबसे पहले किसी अनुभवी इंसान से सलाह जरूर ले लें। बचत के और तरीके सीखने की कोशिश करिए। इससे आगे चलकर आपको मजबूती का एहसास होगा। इन्वेस्टमेंट करने से पहले जांच-परख लें। किसी के झांसे में आने की जरूरत नहीं है। साथ ही स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने से बचें। यहां पर नुकसान की संभावना है।

धनु स्वास्थ्य राशिफल

आज आपकी सेहत सही रहने वाली है। आप दिन भर एनर्जेटिक रहेंगे। बस अपने रूटीन को फॉलो करते रहिए। हल्की स्ट्रेचिंग के साथ दिन की शुरुआत करें। छोटी सी वॉक से दिन अच्छा जाएगा। आप तरोताजा महसूस करेंगे। दिन भर पानी पीते रहिए। ठंड के चलते पानी कम पीने की आदत ना डालें। हल्का भोजन ही करें। बाहर के खाने से बचें। ऑयली और फैटी खाने से बचें। काम के बीच में छोटे-छोटे ब्रेक जरूर लें। रात में सोने का समय निर्धारित करें। तनाव हो तो गहरी सांस लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशिफल 12 दिसंबर: ऑफिस में ना करें बहसबाजी, पढ़ें पूरा राशिफल
ये भी पढ़ें:कर्क राशिफल 12 दिसंबर: पार्टनर को दें पर्सनल स्पेस, खर्चों में करें कटौती

धनु राशि के गुण

ताकत: समझदार, व्यवहारिक, निडर, आकर्षक, जीवंत, ऊर्जावान, मिलनसार, आशावादी

कमजोरी: भूलक्कड़, लापरवाह, कभी-कभी चिढ़ाने वाले

प्रतीक: धनुर्धर

तत्व: अग्नि

शरीर का भाग: जांघ और लीवर

राशि स्वामी: बृहस्पति

शुभ दिन: गुरुवार

शुभ रंग: आसमानी नीला

शुभ अंक: 6

शुभ रत्न: पीला पुखराज

प्राकृतिक मेल: मेष, सिंह, तुला, कुंभ

अच्छा मेल: मिथुन, धनु

सामान्य मेल: वृषभ, कर्क, वृश्चिक, मकर

कम अनुकूल: कन्या, मीन

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!