Sagittarius Health Horoscope Dhanu Rashifal 2025 Future Predictions Sagittarius Health Horoscope : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sagittarius Health Horoscope : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल

  • 2025 में धनु राशि वालों को संतुलित होना आवश्यक है। अत्यधिक थकान से बचने के लिए भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। साल की शुरुआत में आपको स्टैमिना से रिलेटेड समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

Fri, 20 Dec 2024 07:20 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन.पाण्डेय
share
Sagittarius Health Horoscope : धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 2025? पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल

Sagittarius Health Horoscope Dhanu Rashifal 2025: 2025 में धनु राशि वालों को संतुलित होना आवश्यक है। साल की शुरुआत में आपको स्टैमिना से रिलेटेड समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है लेकिन कुछ महीनों के बाद अच्छे स्वास्थ्य के नए अवसर सामने आएंगे।

स्वास्थ्य राशिफल जनवरी 2025 से मार्च 2025 तक

साल का पहला भाग आपकी शारीरिक क्षमता की जांच करेगा। शनि के छठे घर के प्रभाव के कारण तनाव और पुराने मुद्दों से सम्बंधित स्वास्थ्य समस्या आने की संभावना है। आप यह ध्यान दें कि अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप रेगुलर चेकअप और अनुसाशित रूटीन फॉलो करें। इस समयकाल में योगा , मेडिटेशन और एक संतुलित डाइट बहुत ही काम आएगा।

स्वास्थ्य राशिफल अप्रैल 2025 से जून 2025 तक

मार्च के अंत में जब शनि सातवें घर में प्रवेश करेंगे , तब रिलेशनशिप और पार्टनरशिप की वजह से आपके स्वस्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। इस समय गुरु के छठे घर में विराजमान होने के कारण, अत्यधिक थकान को रोकने के लिए मानसिक शांति और नियमित रूटीन की आवश्यकता है। अपने पाचन तंत्र पर ध्यान दें और डेली मील को स्किप ना करें और जंक फ़ूड से बचें। स्वस्थ रहने के लिए नियमित व्यायाम करें और बीच-बीच में ब्रेक लेते रहें।

स्वास्थ्य राशिफल जुलाई 2025 से सितम्बर 2025 तक

गुरु के सातवें घर में प्रवेश होने के कारण साल का यह भाग एक शुभ संकेत दे रहा है। साल का बचा हुआ समय आपके स्वास्थ्य की जीवन शक्ति बढ़ने की संभावना है। अगर आप किसी स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से जूझ रहे रहे हैं तो यह उसकी रिकवरी का समय है। आउटडोर गतिविधियां और पसंदीदा स्पोर्ट में बिजी रहने से दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखा जा सकता है। अपनी एनर्जी लेवल को बढ़ाने के लिए हाइड्रेटेड रहे और मौसमी फल का सेवन करते रहें।

स्वास्थ्य राशिफल अक्टूबर 2025 से दिसंबर 2025 तक

यह साल एक अच्छे संकेत के साथ अंत हो रहा है। शनि के प्रभाव से आपको अपने स्वास्थ्य का और अधिक ध्यान रखना पड़ेगा। अत्यधिक थकान से बचने के लिए भरपूर नींद लेने की कोशिश करें। ठंड के मौसम को देखते हुए, मौसमी बीमारियों से बचने के लिए संतुलित आहार और शारीरिक गतिविधयों से अपनी इम्युनिटी को बढ़ाएं। किसी भी कार्यक्रम में अत्यधिक इन्वॉल्व ना हों और अपने स्वास्थय का ध्यान रखे।

2025 के लिए की मंत्र

एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी आदतों को अपनाएं।

डॉ. जे.एन.पाण्डेय

वैदिक ज्योतिष और वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!