Sagittarius Career Horoscope 2025 Rashifal Dhanu Money Horoscope Sagittarius Sagittarius Career Horoscope: धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा? पढ़ें धन व करियर राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Sagittarius Career Horoscope: धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा? पढ़ें धन व करियर राशिफल

  • Sagittarius Career Horoscope 2025 : इस साल आपको ऑफिस में टास्क में देरी या विवादों का सामना करना पड़ सकता है। जैसे-जैसे साल खत्म होगा, आपकी मेहनत रंग लाएगी। जानें, 2025 के लिए आपका मंत्र क्या रहेगा-

Mon, 23 Dec 2024 08:10 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share
Sagittarius Career Horoscope: धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा? पढ़ें धन व करियर राशिफल

Sagittarius Career Horoscope 2025, धन व करियर राशिफल: धनु राशि वालों के लिए 2025 विकास और नए अवसरों का साल है। जबकि चैलेंज सामने आ सकते हैं, लेकिन दृढ़ता की आपकी क्षमता आपकी सबसे बड़ी संपत्ति होगी। यह साल पुरस्कारों और सीखने के अनुभवों का मिश्रण लेकर आया है, जो आपको मजबूत भविष्य बनाने में मदद करेगा। जानें, धनु राशि वालों के लिए नया साल कैसा रहेगा-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों के लिए धन और करियर कैसा रहेगा? पढ़ें धन व करियर राशिफल

करियर राशिफल (जनवरी-मार्च 2025): साल के शुरुआती महीनों के दौरान, शनि आपके 6वें भाव में रहेंगे, जो रोजगार में संभावित मुश्किलों का संकेत है। आपको ऑफिस में टास्क में देरी या विवादों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन ये चुनौतियां हमेशा नहीं रहेंगी और जरूरी सबक भी सिखाएंगी। पैसों के मामले में जोखिम भरे निवेश से बचें। खर्चों को मैनेज करने पर ध्यान दें। कोर्ट केस या कानूनी मामलों में आपको ध्यान देने की आवश्यकता है। इसलिए इन्हें शांत और स्ट्रैटजी के साथ सॉल्व करें।

करियर राशिफल (अप्रैल-जून 2025): जैसे ही शनि आपके 7वें भाव में जाएंगे, पार्टनरशिप के मामले में सुधार होगा। सहयोगी परियोजनाएं या गठबंधन वित्तीय लाभ के द्वार खोल सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मिलने के अवसर आपके करियर की संभावनाओं को बढ़ा सकते हैं। खर्चे भी बढ़ सकते हैं। अपने प्रोफेशनल कनेक्शन पर नजर रखें, क्योंकि वे लंबे समय के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिथुन राशि वालों के लिए धन और करियर कैसा रहेगा? पढ़ें धन व करियर राशिफल

करियर राशिफल (जुलाई-सितंबर 2025): ये 3 महीने स्टेबिलिटी और विकास पर जोर देंगे। आपके 7वें घर में गुरु ग्रह का प्रभाव पार्टनरशिप को मजबूत करने और प्रोफेशनल नेटवर्क बढ़ाने के अवसरों को बढ़ाएगा। वित्तीय लाभ मिलेगा, और आप किसी भी मुद्दे से उबर सकते हैं। अगर आप कोई नया बिजनेस या साइड प्रोजेक्ट शुरू करने पर विचार कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा रहेगा।

करियर राशिफल (अक्टूबर-दिसंबर 2025): जैसे-जैसे साल खत्म होगा, पूरे साल आपकी मेहनत रंग लाएगी। सहकर्मियों और पार्टनर्स के साथ रिश्ते मजबूत होंगे, जिससे सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से, यह लाभकारी समय रहेगा। कमाई के नए सोर्स भी बनेंगे। खर्च करने में सावधानी बरतें, क्योंकि अभी बचत करने से आपके फ्यूचर गोल्स सुरक्षित होंगे।

2025 के लिए मंत्र: लंबे समय में सफलता के लिए पार्टनरशिप और धैर्य पर फोकस बनाए रखें।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!