रत्न शास्त्र: मूंगा रत्न किसे और कब पहनना चाहिए? नोट कर लें नियम व फायदे
ratna shastra: रत्न शास्त्र में कुल 9 प्रमुख रत्नों का जिक्र है। हर रत्न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रत्न है मूंगा। यह रत्न मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है।

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का विशेष महत्व है। रत्न शास्त्र में कुल 9 प्रमुख रत्नों का जिक्र है। हर रत्न किसी ग्रह से जुड़ा होता है और उसके प्रभाव से जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। इन्हीं में से एक रत्न है मूंगा। यह रत्न मंगल ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है। हालांकि हर किसी को मूंगा रत्न पहनने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे पहनने से पहले ज्योतिष की परामर्श जरू लें। चलिए जानते हैं कि इस रत्न को किसे और कब पहनना चाहिए।
कौन पहन सकता है मूंगा
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, उन्हें मूंगा रत्न पहनने की सलाह दी जाती है, ताकि मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत हो सके। इसके अलावा अगर कुंडली में मंगल मजबूत स्थान पर हो, तब भी यह रत्न शुभ फल दे सकता है।
इन राशियों के लिए है शुभ
राशियों की बात करें तो मेष और वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह रत्न विशेष रूप से शुभ माना जाता है। हालांकि रत्न पहनने से पहले अपनी कुंडली में ग्रहों की स्थिति जानना और किसी ज्योतिषी की सलाह लेना बेहद जरूरी है, ताकि इसके लाभ सही तरीके से मिल सके।
किसे नहीं पहनना चाहिए
मूंगा और नीलम रत्न को साथ में पहनना भी हानिकारक माना जाता है। गलत ग्रह स्थिति में मूंगा पहनने से आर्थिक, शारीरिक और मानसिक समस्याएं भी हो सकती हैं।
मूंगा रत्न पहनने के नियम
किस दिन पहनें
मूंगा रत्न को धारण करने के लिए मंगलवार का दिन उपयुक्त माना जाता है।
विधि
- इसे पहनने के लिए मंगलवार सुबह स्नान के बाद गंगाजल और कच्चे दूध से मूंगा शुद्ध करें।
- इसे सोना, तांबा या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर दाएं हाथ की अनामिका में पहनें।
-आमतौर पर 7-8 रत्ती का मूंगा उपयुक्त माना जाता है, परंतु धारण करने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।
मूंगा पहनने के फायदे
- रत्न शास्त्र के मुताबिक मूंगा धारण करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति बढ़ती है।
- साथ ही डर और आलस्य दूर होता है और जीवन में कामयाबी और सुरक्षा मिलती है।
- यह रत्न मांगलिक दोष के नकारात्मक प्रभावों को भी कम करने में सहायक माना जाता है।
- जिन लोगों को बार-बार डरावने सपने आते हैं, उन्हें भी यह रत्न लाभ दे सकता है।
- कई लोग इसे सफलता और उन्नति के लिए भी धारण करते हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन