Rashi Parivartan November December Planet Transit Horoscope Rashifal साल 2025 में अब इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

साल 2025 में अब इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ

साल 2025 के अंतिम दो महीने यानी नवंबर और दिसंबर में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं। इस दौरान गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी।

Mon, 27 Oct 2025 06:53 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
साल 2025 में अब इन ग्रहों की बदलेगी चाल, इन राशियों को होगा लाभ

साल 2025 के अंतिम दो महीने यानी नवंबर और दिसंबर में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होने जा रहे हैं। इस दौरान गुरु, शुक्र, बुध, सूर्य और मंगल ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। 2 नवंबर को शुक्र तुला राशि में, 11 नवंबर को गुरु वक्री होकर कर्क राशि में, 16 नवंबर को सूर्य वृश्चिक में, फिर 5 दिसंबर को गुरु मिथुन राशि में और 6 दिसंबर को बुध धनु राशि में और 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को लाभ ही लाभ होगा। इन राशियों की किस्मत चमक उठेगी। आइए जानते हैं, इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों को होगा लाभ-

मिथुन राशि: आपके लिए यह समय बेहद भाग्यशाली बना देगा। लंबे समय से रुके हुए काम अब गति पकड़ेंगे और शिक्षा, लेखन, मीडिया या संचार से जुड़े लोगों को बड़ा ब्रेक मिल सकता है। करियर में नई दिशा, विदेश से जुड़ा लाभ या नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना बन रही है। रिश्तों में परिपक्वता आएगी और आप अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रख पाएंगे।

कर्क राशि: यह समय आपके भीतर आत्मचिंतन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ाएगा। पारिवारिक जीवन में सामंजस्य रहेगा, पुराना मनमुटाव सुलझ सकता है। घर के विस्तार, संपत्ति खरीद या पारिवारिक आयोजन का योग बन सकता है। भावनात्मक रूप से स्थिरता मिलेगी और आपका फोकस अब स्पष्ट रूप से जीवन की प्राथमिकताओं पर रहेगा।

तुला राशि: आपके लिए प्रेम, आकर्षण और लोकप्रियता लेकर आएगा। अविवाहित जातकों के लिए रिश्तों का योग बनेगा, वहीं विवाहित लोगों के जीवन में रोमांस और समझदारी बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में भी सुधार होगा, लक्ज़री वस्तुओं की खरीद या किसी बड़े निवेश का लाभ मिल सकता है। कला, मीडिया और क्रिएटिव क्षेत्र के लिए यह समय स्वर्णिम अवसरों से भरा रहेगा।

धनु राशि: इस राशि वालों के आत्मविश्वास को कई गुना बढ़ा देगा। नेतृत्व क्षमता निखरेगी, प्रमोशन या पहचान मिलने के योग बनेंगे। जो लोग प्रशासन, शिक्षा या राजनीति से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय अपने प्रभाव को मज़बूत करने का है। सेहत में सुधार और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत हैं।

कुंभ राशि: आपके लिए नई शुरुआत और प्रगति का संकेत लेकर आया है। रुके हुए प्रोजेक्ट पूरे होंगे, आय के नए स्रोत खुलेंगे और अचानक यात्रा या किसी बड़े अवसर से फायदा हो सकता है। आपकी मेहनत अब रंग लाएगी और सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। जो लोग नौकरी बदलने या नया बिजनेस शुरू करने की सोच रहे हैं, उनके लिए ये समय बेहद शुभ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साप्ताहिक अंकराशि : 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!