Ram Navami 2026: रामनवमी पर पढ़ें भगवान श्रीराम के ये शक्तिशाली मंत्र, बढ़ेगी सुख-समृद्धि और धन
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान विष्णु ने धरती पर अधर्म का नाश करने के लिए राम के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने बुरी शक्तियों का संहार कर मानव जाति को सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। ऐसे में राम नाम का जप ही अपने आप में बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है।

हिंदू धर्म में रामनवमी के पर्व खास महत्व होता है। इस पर्व को बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। यह पर्व हर साल चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी को मनाई जाती है। लेकिन इस बार राम नवमी का पर्व कहीं आज यानी 26 तारीख को मनाई जा रही है और कहीं-कहीं कल यानी 27 मार्च को मनाई जाएगी। पंचांग के मुताबिक इस बार नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह करीब 11:48 बजे से शुरू हो रही है और 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। यानी दोनों ही दिन इस तिथि का असर रहेगा। इस दिन भगवान श्री राम की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है। साथ ही लोग व्रत रखते हैं और अलग-अलग धार्मिक अनुष्ठान के आयोजन किए जाते हैं।
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान विष्णु ने धरती पर अधर्म का नाश करने के लिए राम के रूप में अवतार लिया था। उन्होंने रावण और अन्य बुरी शक्तियों का संहार कर धर्म की पुनः स्थापना की और मानव जाति को सत्य, मर्यादा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। ऐसे में राम नाम का जप ही अपने में बेहद पवित्र और शक्तिशाली माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक राम नवमी पर अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप किया जाए, तो जीवन में सुख-समृद्धि और धन को कोई कमी नहीं होती है। साथ ही हर कार्य क्षेत्र में सफलता प्रदान होती है। चलिए राम नवमी के अवसर पर कुछ विशेष मंत्रों जानते हैं।
पहला मंत्र
रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे
रघुनाथाय नाथाय सीतायाः पतये नमः
अर्थ
इस मंत्र का अर्थ है कि राम को रामभद्र, रामचंद्र, रघुनाथ और माता सीता के पति के रूप में नमस्कार किया जाता है। यह मंत्र भगवान राम के प्रति श्रद्धा, समर्पण और भक्ति प्रकट करने का एक शक्तिशाली माध्यम है, जिसे जपने से मन में शांति, सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है।
बीज मंत्र
ॐ राम
राम' नाम अपने आप में एक पूर्ण महामंत्र है। शास्त्रों के अनुसार, हजारों मंत्रों के जाप का फल केवल एक बार 'राम' नाम लेने से मिल जाता है।
तीसरा मंत्र
ॐ क्लीं नमो भगवते रामचन्द्राय सकलजाना वश्यकाराय स्वाहा।।
यह भगवान श्री राम के सबसे शक्तिशाली मंत्र में से एक है। इस मंत्र का जाप करने से मन में आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में सफलता पाने की राह आसान होती है।
चौथा मंत्र
श्रीराम तारक मंत्र- श्री राम जय राम जय जय राम
इसे विजय मंत्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हनुमान जी भी सदैव इसी मंत्र का स्मरण करते हैं। इस मंत्र के जाप से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है।
पांचवां मंत्र
ॐ दाशरथये विद्महे सीतावल्लभाय धीमहि।
तन्नो रामः प्रचोदयात्॥
छठवां मंत्र
श्री राम रक्षा मंत्र - ॐ ह्रां ह्रीं रां रामाय नमः॥
सतवां मंत्र
राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे ।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने ।
यह मंत्र भक्ति, शांति और आध्यात्मिक आनंद का आसान और शक्तिशाली मार्ग बताता है।
श्रीराम मंत्र जपने के फायदे
- भगवान श्री राम के मंत्र का जाप करने से व्यक्ति का आत्मविश्वास, मानसिक शक्ति और इच्छाशक्ति बढ़ती है। साथ ही पाप खत्म होते हैं और व्यक्ति अच्छे कामों की ओर प्रेरित होता है।
- राम मंत्र आध्यात्मिक उन्नति का सरल और उत्तम मार्ग है। यह जीवन की परेशानियों और चिंताओं को दूर करने में मदद करता है और भौतिक सुख भी देता है।
- राम मंत्र का जाप करने से कई रोगों का नाश होता है और साधक हमेशा प्रसन्न रहता है। राम नाम बहुत शक्तिशाली माना गया है।
- साथ ही श्री राम मंत्र का जाप करने से पिछले जन्मों के पाप मिटते हैं और साधक को मोक्ष की ओर ले जाते है।




साइन इन