Rahu-Ketu Transit Rashi Parivartan Gochar 2026 Horoscope Rashifal 2026 के अंत में राहु-केतु की चाल बदलने से इन राशियों के जीवन में होगी उथल-पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

2026 के अंत में राहु-केतु की चाल बदलने से इन राशियों के जीवन में होगी उथल-पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में जाएंगे। ज्योतिष में राहु-केतु को ऐसे ग्रह माना जाता है जो जिंदगी में अचानक मोड़ ले आते हैं। कभी काम को लेकर, कभी पैसों को लेकर तो कभी रिश्तों में।

Fri, 9 Jan 2026 02:19 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
2026 के अंत में राहु-केतु की चाल बदलने से इन राशियों के जीवन में होगी उथल-पुथल, पढ़ें अपनी राशि का हाल

Rahu Ketu Transit: 5 दिसंबर 2026 को राहु और केतु अपनी राशि बदलने वाले हैं। इस दिन राहु मकर राशि में और केतु कर्क राशि में जाएंगे। ज्योतिष में राहु-केतु को ऐसे ग्रह माना जाता है जो जिंदगी में अचानक मोड़ ले आते हैं। कभी काम को लेकर, कभी पैसों को लेकर तो कभी रिश्तों में। इस गोचर के बाद कई लोगों को लगेगा कि चीजें पहले जैसी नहीं रहीं। किसी के लिए यह बदलाव अच्छा साबित होगा, तो किसी को थोड़ा संभलकर चलना पड़ेगा। आइए जानते हैं, राहु-केतु की चाल बदलने से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- कामकाज में हलचल रहेगी। जिम्मेदारी बढ़ सकती है या रोल बदल सकता है। तरक्की के मौके मिलेंगे, लेकिन दबाव भी साथ आएगा। घर और काम के बीच बैलेंस बनाना जरूरी होगा, वरना चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

वृषभ राशि- आपकी सोच बदलने लगेगी। कुछ लोग पढ़ाई, नई स्किल या विदेश से जुड़ी चीजों के बारे में सोच सकते हैं। किस्मत का साथ मिलेगा, लेकिन मेहनत करना जरूरी रहेगा। मन थोड़ा आध्यात्मिक भी हो सकता है।

मिथुन राशि- पैसे को लेकर थोड़ा सतर्क रहने का समय है। अचानक खर्च या किसी को उधार देने से परेशानी हो सकती है। पार्टनर या परिवार के साथ पैसों पर साफ बातचीत करें, वरना गलतफहमी बढ़ सकती है।

कर्क राशि- केतु आपकी राशि में आएगा, जिससे मन थोड़ा भारी रह सकता है। कभी-कभी अकेलापन महसूस होगा, भले ही लोग आसपास हों। रिश्तों में दूरी न आए, इसके लिए खुलकर बात करना बहुत जरूरी होगा। सेहत का भी ध्यान रखें।

सिंह राशि- काम का प्रेशर बढ़ेगा। ऑफिस में कंपटीशन ज्यादा रहेगा। मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन रिजल्ट भी मिलेगा। बस अपनी सेहत को नजरअंदाज न करें, खासकर नींद और थकान को।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किस राशि पर कब लगेगी शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या? यहां देखें पूरी लिस्ट

कन्या राशि- प्यार और दिल से जुड़े मामलों में बदलाव आएगा। किसी रिश्ते में नया मोड़ आ सकता है। क्रिएटिव काम करने वालों के लिए समय ठीक रहेगा। पैसा लगाने से पहले सोच-विचार जरूर करें।

तुला राशि- घर-परिवार से जुड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। घर बदलने, मरम्मत या प्रॉपर्टी को लेकर बातें हो सकती हैं। माता-पिता को समय देना जरूरी रहेगा।

वृश्चिक राशि- बातचीत और संपर्क बढ़ेगा। नए लोगों से मिलना-जुलना होगा, जिससे काम में फायदा हो सकता है। छोटी यात्राएं भी हो सकती हैं। भाई-बहनों से रिश्ते बेहतर होंगे।

धनु राशि- पैसा आएगा, लेकिन खर्च भी साथ-साथ बढ़ेगा। अपनी काबिलियत साबित करने के मौके मिलेंगे। कभी-कभी आत्मसम्मान को लेकर मन खराब हो सकता है, खुद पर भरोसा रखें।

मकर राशि- राहु आपकी राशि में आ रहा है, तो आप पहले से ज्यादा प्रभावशाली हो जाएंगे। करियर में तेजी आएगी, लेकिन जल्दबाजी नुकसान कर सकती है। फैसले सोच-समझकर लें।

कुंभ राशि-मन बेचैन रह सकता है। बेवजह की सोच परेशान कर सकती है। यह समय खुद को समझने का है। ध्यान, योग या अकेले थोड़ा वक्त बिताने से राहत मिलेगी।

मीन राशि- दोस्तों और परिवार के सदस्यों से फायदा होगा। नए लोग जुड़ेंगे और भविष्य की प्लानिंग शुरू कर सकते हैं। आपकी उम्मीदें धीरे-धीरे पूरी होती दिखेंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!