Pradosh vrat may 2025 may mein pradosh vrat kab hai know date shiv pujan muhurat and paran time Pradosh Vrat: मई में कब-कब है प्रदोष व्रत? जानें डेट, शिव पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Pradosh Vrat: मई में कब-कब है प्रदोष व्रत? जानें डेट, शिव पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

Pradosh vrat may 2025: प्रदोष व्रत हर महीने की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। जानें मई महीने में प्रदोष व्रत कब-कब रखा जाएगा-

Wed, 30 April 2025 10:47 AMSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
Pradosh Vrat: मई में कब-कब है प्रदोष व्रत? जानें डेट, शिव पूजन मुहूर्त व व्रत पारण का समय

May Pradosh Vrat Kab Hai 2025: प्रदोष व्रत भगवान शिव व माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की पूजा का विधान है। मान्यता है कि इस व्रत के प्रभाव से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हर महीने कृष्ण पक्ष व शुक्ल पक्ष में एक-एक प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस तरह से महीने में दो प्रदोष आते हैं। मई महीने में भी दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे। जानें मई में प्रदोष व्रत कब है-

मई का पहला प्रदोष व्रत कब है- हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी 09 मई को दोपहर 02 बजकर 56 मिनट पर शुरू होगी और इस तिथि का समापन 10 मई को शाम 05 बजकर 29 मिनट पर होगा। उदया तिथि में प्रदोष व्रत 09 मई 2025 को रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का वृषभ गोचर, 15 मई से इन राशियों के लिए बनेंगे धन लाभ के योग

शिव पूजन मुहूर्त- 09 मई को शिव पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 01 मिनट से लेकर 09 मिनट बजकर 08 मिनट तक रहेगा।

प्रदोष व्रत पारण का मुहूर्त- हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के पश्चात करना उत्तम होता है। 10 मई को प्रदोष व्रत पारण सुबह 05 बजकर 33 मिनट के बाद किया जा सकेगा।

मई महीने का दूसरा प्रदोष व्रत कब है- वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 24 मई को सुबह 07 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 25 मई 2025 को दोपहर 03 बजकर 51 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि में प्रदोष व्रत 24 मई 2025 को रखा जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज खुलेंगे गंगोत्री व यमनोत्री के कपाट, जानें कब खुलेगा केदारनाथ धाम

शिव पूजन मुहूर्त- 24 मई को भगवान शिव के पूजन का मुहूर्त शाम 07 बजकर 20 मिनट से रात 09 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

व्रत पारण मुहूर्त- प्रदोष व्रत का पारण 25 मई को सुबह 05 बजकर 26 मिनट के बाद किया जा सकेगा।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!