Paush Purnima 2026 Time Muhurat Upay to Please Goddess Lakshmi on today Paush Purnima ke upay Paush Purnima 2026: आज दोपहर में इतने बजे तक रहेगी पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Paush Purnima 2026: आज दोपहर में इतने बजे तक रहेगी पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

Paush Purnima 2026 Time Muhurat Upay: उदया तिथि में आज ब्रह्म व इन्द्र योग के शुभ संयोग में पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। आज पौष पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से न केवल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Sat, 3 Jan 2026 09:42 AMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
Paush Purnima 2026: आज दोपहर में इतने बजे तक रहेगी पौष पूर्णिमा, मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

Paush Purnima 2026 Time Muhurat Upay: आज शनिवार को स्नान-दान की पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा। पौष मास की शुक्ल पक्ष, पूर्णिमा तिथि मां लक्ष्मी को समर्पित है। पौष पूर्णिमा पर देवी लक्ष्मी के साथ-साथ चंद्र देव की आराधना भी की जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, उदया तिथि में आज ब्रह्म व इन्द्र योग के शुभ संयोग में पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। आज पौष पूर्णिमा के दिन कुछ उपाय करने से न केवल मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होगा बल्कि जीवन में चल रही धन से संबंधित दिक्कतें भी दूर हो सकती हैं। आइए जानते हैं पौष पूर्णिमा की तिथि, मुहूर्त व उपाय-

आज दोपहर में इतने बजे तक रहेगी पौष पूर्णिमा

हिन्दू पंचांग के अनुसार, 2 जनवरी की शाम 06:53 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हुई है, जिसका समापन 3 जनवरी को दोपहर में 03:32 मिनट पर होगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

आज दोपहर में अभिजित मुहूर्त 12:05 पी एम से 12:46 पी एम तक, विजय मुहूर्त 02:09 पी एम से 02:51 पी एम तक, गोधूलि मुहूर्त 05:34 पी एम से 06:02 पी एम तक रहेगा। इसके साथ ही अमृत - सर्वोत्तम 03:01 पी एम से 04:19 पी एम और शुभ - उत्तम 09:01 पी एम से 10:44 पी एम तक रहेगा।

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

कमल का पुष्प- शाम को पौष पूर्णिमा की पूजा करते समय माता के चरणों में कमल का पुष्प अर्पित करें। इससे आपको मां का आशीर्वाद मिलेगा साथ ही आपकी सभी आर्थिक दिक्कतें धीरे-धीरे समाप्त होने लगेंगी। कमल का पुष्प माता लक्ष्मी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है।

तुलसी पूजा- पौष पूर्णिमा के दिन तुलसी की पूजा करें। इस दिन तुलसी की पूजा करना बेहद ही पुण्यदायक माना जाता है। शाम में पेड़ के समक्ष घी का दीपक जलाएं।

पलाश का फूल- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माता लक्ष्मी को पलाश का फूल बेहद प्रिय है। पौष पूर्णिमा के दिन पूजा-पाठ करते दौरान माता लक्ष्मी को पलाश का फूल चढ़ाएं।

एकाक्षी नारियल- अपने घर की दरिद्रता को दूर करना चाहते हैं तो आज पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाएं। ऐसा माना जाता है की पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को एकाक्षी नारियल चढ़ाने से घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। पौष पूर्णिमा के दिन एकाक्षी नारियल माता को अर्पण करें। फिर इसके अगले दिन इस नारियल को अपने तिजोरी या पैसों के स्थान पर रख दें। इससे घर में बरकत आएगी।

पीली कौड़ियां- पौष पूर्णिमा की पूजा में मां लक्ष्मी को पीली कौड़ियां अर्पित करें। इस दिन सफेद कौड़ियों पर हल्दी लगाकर भी पूजा स्थान पर रखा जा सकता है। रातभर इन पीली कौड़ियों को पूजा स्थान पर माता के चरणों पर रखे रहने दें। फिर अगले दिन इन कौड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख लें।

चरण चिह्न- आज पौष पूर्णिमा के दिन चावल के आटे और सिंदूर से घर के बाहर से अंदर की ओर आते हुए मां लक्ष्मी के चरण चिह्न बनाएं। यह देवी के आगमन का प्रतीक है और माना जाता है कि इससे लक्ष्मी जी स्वयं घर में प्रवेश करती हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का राशिफल: मेष राशि से लेकर मीन का 3 जनवरी का दिन कैसा रहेगा?
ये भी पढ़ें:लव राशिफल: 3 जनवरी को मेष समेत 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा?
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!