Panchang 18 December 2025: आज मासिक शिवरात्रि के साथ बन रहे हैं ये अद्भुत संयोग, जानें गुरुवार के शुभ और अशुभ मुहूर्त
Panchang 18 December 2025: हिन्दू पंचांग की मदद से पूजा-पाठ से जुड़ी चीजों के लिए शुभ मुहूर्त निकाले जाते हैं। पंचांग का मतलब है पांच अंगो वाला। इसमें समय की गणना 5 चीजों के आधार पर होती है। ये पांच चीजें हैं- वार, तिथि, नक्षत्र, योग और करण।

Panchang, 18 दिसंबर 2025 का पंचांग: पं. ऋभुकांत गोस्वामी, आचार्य मुकुल रस्तोगी18 दिसंबर गुरुवार, शक संवत्: 27, मार्गशीर्ष (सौर) 1947, पंजाब पंचांग: 04, पौष मास प्रविष्टे 2082 इस्लाम: 26, जमादि-उल्सानी,1447, विक्रमी संवत्: पौष कृष्ण चतुर्दशी रात्रि 05 बजे (सूर्योदय पूर्व) तक पश्चात अमावस्या तिथि, अनुराधा नक्षत्र रात्रि 08.07 मिनट तक, विष्टि (भद्रा) करण अपराह्न 03.47 मिनट तक। चंद्रमा वृश्चिक राशि में (दिन-रात)।
सूर्य दक्षिणायन। हेमंत ऋतु। दोपहर 01.30 मिनट से अपराह्न 03 बजे तक राहुकालम्। मास शिवरात्रि व्रत।
सूर्योदय 07:08 ए एम
सूर्यास्त 05:28 पी एम
चन्द्रोदय 06:33 ए एम, दिसम्बर 19
चन्द्रास्त 03:53 पी एम
आज है मासिक शिवरात्रि
आज मासिक शिवरात्रि है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जो लोग आज का व्रत रखेंगे वो निशिता पूजा के मुहूर्त को देख सकते हैं। इसके अलावा सूर्योदय के बाद भी पूजा की जा सकती है। आज के दिन बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, चंदन, फूल और शहद अर्पित करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करें। साथ ही आज शिवरात्रि की कथा को सुनना भी शुभ माना जाता है।
आज की खास बात गुरुवार है। आज कई लोग गुरुवार का व्रत भी रखेंगे। ये दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस दिन उनकी पूजा-अर्चना करने से जिंदगी की सारी बाधाएं खत्म हो जाती है। आज के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, तुलसी, अक्षत, हल्दी और पीले वस्त्र अर्पित करें। साथ ही आज के दान को महादान कहा जाता है। आज जरूरतमंदों को पीले रंग की चीजों का दान जरूर करें। आज गुड़ और चने की दाल का भोग लगाना भी शुभ माना जाता है। साथ ही गुरुवार व्रत की कथा को पढ़ना भी अच्छा मानते हैं।
जानें शनिवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:19 ए एम से 06:13 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:46 ए एम से 07:08 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:57 ए एम से 12:38 पी एम
विजय मुहूर्त 02:01 पी एम से 02:42 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:25 पी एम से 05:52 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05:28 पी एम से 06:50 पी एम
अमृत काल 08:27 ए एम से 10:14 ए एम
निशिता मुहूर्त 11:51 पी एम से 12:45 ए एम, दिसम्बर 19
सर्वार्थ सिद्धि योग 07:08 ए एम से 08:07 पी एम
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 01:35 पी एम से 02:53 पी एम
यमगण्ड 07:08 ए एम से 08:26 ए एम
आडल योग 08:07 पी एम से 07:09 ए एम, दिसम्बर 19
विडाल योग 07:08 ए एम से 08:07 पी एम
गुलिक काल 09:43 ए एम से 11:00 ए एम
दुर्मुहूर्त 10:35 ए एम से 11:16 ए एम, 02:42 पी एम से 03:24 पी एम
वर्ज्य 02:21 ए एम, दिसम्बर 19 से 04:08 ए एम, दिसम्बर 19
गण्ड मूल 08:07 पी एम से 07:09 ए एम, दिसम्बर 19
भद्रा 07:08 ए एम से 03:47 पी एम
बाण अग्नि - 03:10 ए एम, दिसम्बर 19 तक
विंछुड़ो पूरे दिन




साइन इन