numerology trits people born on these dates are unique and get success through sharp mind अंक ज्योतिष: भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, तेज दिमाग से पाते हैं सफलता, numerology in hindi - Hindustan
More

अंक ज्योतिष: भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, तेज दिमाग से पाते हैं सफलता

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। यह राहु का अंक है। राहु रहस्यमय, विद्रोही और अप्रत्याशित ऊर्जा देता है। इसलिए मूलांक 4 वाले लोग बाकियों से बिल्कुल अलग होते हैं।

Fri, 5 Dec 2025 10:49 AMNavaneet Rathaur लाइव हिन्दुस्तान
share
अंक ज्योतिष: भीड़ से अलग अपनी पहचान बनाते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग, तेज दिमाग से पाते हैं सफलता

4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है। यह राहु का अंक है। राहु रहस्यमय, विद्रोही और अप्रत्याशित ऊर्जा देता है। इसलिए मूलांक 4 वाले लोग बाकियों से बिल्कुल अलग होते हैं। ये आम रास्ते पर नहीं चलते, अपना अलग रास्ता खुद बनाते हैं। इनका दिमाग इतना तेज और अलग चलता है कि दुनिया इन्हें 'अजीब' भी समझती है, लेकिन यही अजीबपन इन्हें दुनिया में सबसे अलग पहचान दिलाता है।

भीड़ में भी अकेले चमकने वाले

मूलांक 4 वाले लोग बचपन से ही अलग दिखते हैं। इनकी सोच दूसरों से बिल्कुल अलग होती है। ये नियम तोड़ना पसंद करते हैं, नई चीजें ईजाद करना इनका स्वभाव है। लोग इन्हें समझ नहीं पाते, इसलिए अक्सर इन्हें 'अजीब' या 'अलग' कहते हैं। लेकिन यही अलगपन इनकी सबसे बड़ी ताकत है। इनमें धैर्य बहुत होता है, एक बार ठान लिया तो पीछे नहीं हटते हैं।

तेज दिमाग और क्रांतिकारी सोच

राहु तकनीक, रिसर्च और नई खोज का कारक है। मूलांक 4 वालों का दिमाग सामान्य से कई गुना तेज चलता है। ये वो लोग हैं, जो दुनिया को नई दिशा देते हैं। आईटी, साइंस, सॉफ्टवेयर, क्रिप्टो, साइबर सिक्योरिटी, एआई, रोबोटिक्स – इन क्षेत्रों में ये बादशाह बनते हैं। इनकी सोच इतनी आगे की होती है कि पहले लोग हंसते हैं, बाद में वही लोग तालियां बजाते हैं।

करियर और धन

शुरुआती जीवन में मूलांक 4 के लोगों को बहुत संघर्ष होता है। 25-35 साल तक रुकावटें, नौकरी बदलना, लोग साथ छोड़ना – ये सब आम है। लेकिन 35-40 की उम्र के बाद अचानक किस्मत चमकती है। इनका बिजनेस या करियर रातों-रात बुलंदियों पर पहुंच जाता है। आयात-निर्यात, आईटी कंपनी, स्टॉक मार्केट, क्रिप्टो ट्रेडिंग, रिसर्च – इनमें ये किंग बनते हैं। पैसा बहुत आता है और खर्च भी बहुत होता है, लेकिन अंत में ये पैसे वाले बन जाते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन

प्यार में भी मूलांक 4 वाले अलग होते हैं। जल्दी किसी को दिल नहीं देते हैं। इन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए, जो इनकी आजादी समझे, इनकी सोच से मेल खाए। शादी देर से होती है, लेकिन एक बार हो जाए, तो बहुत वफादार रहते हैं। इनके रिश्ते में बौद्धिक बातचीत ज्यादा होती है। सबसे अच्छा मैच मूलांक 1, 2, 5 और 7 से होता है। इनका वैवाहिक जीवन गहरा और अनोखा होता है।

राहु के प्रभाव को संतुलित करने के उपाय:

  • हर शनिवार को गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं
  • 'ॐ रां राहवे नमः' रोज 108 बार जपें
  • चांदी का चौकोर टुकड़ा जेब में रखें
  • काले-सफेद कंबल या काला तिल दान करें
  • रात को सिरहाने पानी का गिलास रखकर सुबह पीपल में चढ़ाएं
  • काला और नीला रंग कम पहनें

मूलांक 4 वाले लोग आम नहीं होते हैं। इनकी जिंदगी में जितने उतार-चढ़ाव आते हैं, उतनी ही बड़ी सफलता भी मिलती है। अंक ज्योतिष के मुताबिक, ये दुनिया को बदलने के लिए जन्मे हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों के पूर्णतया सत्य एवं सटीक होने का हम दावा नहीं करते हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।