Numerology: मूलांक 1 वालों के लिए लकी होता है ऐसा पार्टनर, शादी के बाद आता है गुडलक
Numerology Number 1 Marriage: न्यूमेरेलॉजी यानी कि अंकशास्त्र के अनुसार मूलांक 1 वालों की पर्सनैलिटी काफी अच्छी होती है और इन लोगों के लिए 4 ऐसे मूलांक हैं जो शादी के लिए एकदम परफेक्ट होते हैं। नीचे विस्तार से जानिए कि आखिर मूलांक 1 वालों को किससे शादी करनी चाहिए?

लाइफ पार्टनर का सही होना किसी मिरेकल से कम नहीं है। आज के जमाने में सही पार्टनर की तलाश करना भी अपने आप में बहुत बड़ा टास्क है। शादी के लिए जब लोग पार्टनर की तलाश करते हैं तो कई पहलू को ध्यान में रखते हैं। स्वभाव से लेकर उसकी हर एक चीज को देखते हैं। साथ ही कुंडली मिलाकर गुणों को देखा जाता है। वहीं अगर मूलांक के हिसाब से भी पार्टनर की तलाश की जाए को काफी हद तक क्लैरिटी मिल सकती है। आज बात करेंगे मूलांक 1 वालों के स्वभाव की और इनके लिए परफेक्ट पार्टनर की।
ऐसे होते हैं मूलांक 1 वाले लोग
मूलांक 1 वाले लोग स्वभाव से काफी स्वाभिमानी होती हैं। इनमें रिस्क लेने का साहस होता है। इन्हें किसी के अंडर काम करना पसंद नहीं है। इनकी सबसे अच्छी बात ये है कि लाइफ में आने वाली किसी भी दिक्कत से डटकर सामना करते हैं। इस मूलांक के कुछ लोग अपने स्वार्थ के बिना किसी काम नहीं करते हैं। हालांकि हर कोई ऐसा नहीं होता है। अपने इसी स्वभाव के चलते ये लाइफ में काफी आगे भी जाते हैं। मूलांक 1 वाले काफी इमोशनल भी होते हैं लेकिन ये जल्दी किसी के सामने नहीं खुलते हैं। काम को पूरी शिद्दत से करते हैं और इन्हें सज-धजकर रहना काफी पसंद है।
लकी होते हैं इस मूलांक के लोग
मूलांक 1 वालों के लिए कई मूलांक के लोग लकी साबित हो सकते हैं। अंकशास्त्र के हिसाब से इस मूलांक के लोग अगर मूलांक 2, 3, 5 और 7 के साथ शादी करते हैं तो ये उनके लिए लकी होते हैं। मूलांक 2 वालों के साथ नंबर 1 वालों का रिश्ता काफी मैच्योर और बैलेंस्ड होता है। वहीं मूलांक 3 वालों के साथ भी इनकी शादी सफल होती है। मूलांक 5 वालों के साथ तो 1 नंबर वाले लोग शादी के साथ-साथ अच्छा बिजनेस भी कर सकते हैं। वहीं मूलांक 7 वालों के साथ इनका बॉन्ड काफी मजबूत होता है।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए न्यूमेरेलॉजी विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन