Numerology Weekly Horoscope 6-12 January 2025 Know your future by date of birth ank rashifal saptahik Numerology Weekly Horoscope: 6-12 जनवरी तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

Numerology Weekly Horoscope: 6-12 जनवरी तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल

  • Numerology Weekly Horoscope: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं।

Sun, 5 Jan 2025 03:58 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान
share
Numerology Weekly Horoscope: 6-12 जनवरी तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें अंक राशिफल

Numerology Weekly Horoscope, अंक राशिफल: ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानें, 6-12 जनवरी तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा-

मूलांक-1: इस सप्ताह 1 मूलांक वालों को परिवार का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। जल्दबाजी में खरीदारी करने से बचना चाहिए। प्रेमी के साथ आपको कुछ वक्त बिताना चाहिए।

मूलांक-2: इस सप्ताह सेहत के मामले में कुछ लोगों को छोटी-मोटी दिक्कतें हो सकती हैं। लंबे समय से आपको परेशान कर रही कोई समस्या जल्द ही दूर होने वाली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मूलांक 2 वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2025?

मूलांक-3: इस सप्ताह घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। इन्वेस्ट करने के लिए अच्छा वक्त है। कमाई के अच्छे अवसर मिल सकते हैं, जिनका आपको पूरा लाभ उठाना चाहिए।

मूलांक-4: इस सप्ताह आपकी स्किल्स और टैलेंट कठिन से कठिन टास्क को भी आसान बना देगी। घरेलू विवादों से दूर रहने से आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी।

मूलांक-5: इस सप्ताह बचपन के किसी दोस्त के साथ मुलाकात होने की संभावना है। इससे पुरानी यादें वापस आ सकती है। आपको अपने रिलेशन को रोमांटिक बनाने के लिए काम से कुछ समय निकालने की जरूरत है।

मूलांक-6: इस सप्ताह कमाई बढ़ाने पर अपना ध्यान केंद्रित करके अच्छा प्रॉफिट पा सकेंगे। परिवार आपसे उम्मीद कर सकता है कि आप उन्हें किसी करीबी से मिलवाने ले जाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 6 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा?पढें राशिफल

मूलांक-7: इस सप्ताह विदेश यात्रा के योग हैं। इसलिए अपना बैग पैक करें और रोमांचक यात्रा पर निकल पड़ें। बड़े-बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें, क्योंकि यह आपकी ही भलाई के लिए है।

मूलांक-8: इस सप्ताह प्यार के मामले में मुलाकात करने के लिए टाइम निकालना मुश्किल हो सकता है। पैसों के मामले में एक्सपर्ट की सलाह लाभदायक साबित हो सकती है।

मूलांक-9: इस सप्ताह दोस्तों के साथ ट्रैवल करने का प्लान बन सकता है। इसलिए रोमांचक समय के लिए तैयार रहें। भाग्यशाली लोगों को वह डील मिल सकती है, जिसका आप इंतजार कर रहे थे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!