Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 3 के लोग? गुरु है स्वामी ग्रह, जरूर करें ये उपाय
जिनका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 की हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होगा। इन गुरु ग्रह का खास प्रभाव रहता है। इस अंक वाले लोग स्वभाव से बहुत क्रिएटिव और अपनी बात रखने में माहिर होते हैं।

अंक ज्योतिष के मुताबिक हर एक मूलांक का अपना ग्रह स्वामी होता है। ऐसे ही मूलांक 3 का ग्रह स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं। मूलांक 3 के जन्मतिथि की बात करें, तो जिनका जन्म किसी भी माह की 3, 12, 21, 30 की हुआ है, तो उनका मूलांक 3 होगा। इन गुरु ग्रह का खास प्रभाव रहता है। इस अंक वाले लोग स्वभाव से बहुत क्रिएटिव और अपनी बात रखने में माहिर होते हैं। चलिए इनकी अन्य खूबियों के बारे में जानते हैं। साथ ही जानेंगे कि ये क्या उपाय करें।
मूलांक 3 का स्वभाव
मूलांक 3 के लोगों की पर्सनैलिटी मजबूत और सिद्धांतों पर आधारित होती है। ये अपने उसूलों के पक्के होते हैं और बड़ों व पूर्वजों के बनाए नियमों का सम्मान करते हैं। ये आध्यात्मिक प्रवृत्ति के होते हैं। इन्हें किसी धार्मिक यात्रा पर जाना भी पसंद होता है। इन्हें खुद नियमों पर चलना पसंद होता है और दूसरों को भी उसी रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। इनके दिमाग में हमेशा नए-नए आइडियाज आते रहते हैं, इसलिए ये जल्दी एक विचार से दूसरे विचार की ओर बढ़ जाते हैं।
मूलांक 3 का शिक्षा और करियर
मूलांक 3 वाले लोगों को सुझाव देना पसंद करते हैं। साथ ही गुरु से सम्बध होने की वजह से ये लोग ज्ञान अर्जित करते हैं और ज्ञान की बातें करते हैं। बृहस्पति के आशीर्वाद से 3 अंक वाले लोग काफी बुद्धिमान, दूरदर्शी और महत्वाकांक्षी होते हैं। वे नेतृत्व क्षमता वाले और धन को आकर्षित करने वाले होते हैं। करियर की बात करें, तो ये लोग शिक्षा, प्रशासन, मैनेजमेंट, बैंकिंग, कानून, लेखन और राजनीति जैसे क्षेत्रों में शानदार सफलता हासिल कर सकते हैं।
घमंडी नहीं स्वाभिमानी
मूलांक 3 के लोग स्वाभिमानी और आत्मसम्मान रखने वाले होते हैं, लेकिन कई बार लोग इन्हें गलतफहमी में घमंडी समझ लेते हैं। ये हर बात को तर्क के आधार पर समझते हैं और नियमों का पालन करना पसंद करते हैं। इनका ज्ञान स्तर आम लोगों से बेहतर होता है, जिसकी वजह से इनका आत्मविश्वास कभी-कभी घमंड जैसा लग सकता है।
चुनौतियां
मूलांक 3 के लोगों में कई अच्छी खूबियों के साथ कुछ कमियां भी होती हैं। ये अक्सर एक साथ कई काम शुरू कर देते हैं, जिससे कई काम अधूरे रह जाते हैं और समय, मेहनत व पैसा व्यर्थ हो सकता है। ये थोड़ा असंगठित स्वभाव के होते हैं और कभी-कभी जल्दबाजी में फैसले ले लेते हैं, जिसका नकारात्मक असर पड़ सकता है।
मूलांक 3 की कामयाबी के लिए उपाय
मूलांक 3 के लोगों को जीवन में किसी न किसी रूप में गुरु जरूर अपनाना चाहिए। यह जरूरी नहीं कि गुरु कोई व्यक्ति ही हो, आप भगवान को भी अपना गुरु मान सकते हैं। रोज सुबह केसर का तिलक लगाना आपके लिए शुभ रहेगा। इसके साथ ही ज्यादा से ज्यादा किताबें पढ़ें और ज्ञान बढ़ाएं। अपनी किताबों और स्टडी से जुड़ी चीजों को भी व्यवस्थित और साफ-सुथरा रखें।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन