Aaj Ka Ank Jyotish 21 April 2026: मूलांक 1 से लेकर 9 के लिए आज का दिन कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल
Numerology Horoscope Today आज का अंक ज्योतिष 21 अप्रैल 2026: आज का दिन मूलांक 3 और भाग्यांक 8 की ऊर्जा लेकर आया है। आइए जानते हैं मूलांक 1 से 9 के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। यहां पढ़ें विस्तृत अंक राशिफल।

Numerology Horoscope Today: आज 21 अप्रैल 2026 का दिन मूलांक 3 की सुंदर और खुशनुमा ऊर्जा से भरा हुआ है। अंक ज्योतिष में नंबर 3 रचनात्मकता, खुशमिजाजी, ज्ञान और अपनी बात खुलकर कहने से जुड़ी होती है। यह दिन हमें सिखाता है कि जब हम मन से खुश रहते हैं, तो कठिन काम भी आसान हो जाते हैं। वहीं, आज का भाग्यांक 8 मेहनत को अनुशासन और स्थिर सफलता में बदलने का काम करेगा। मूलांक 3 आपको नए विचार और बोलने की शक्ति देगा, तो भाग्यांक 8 उन्हें हकीकत बनाने और आर्थिक रूप से मजबूत होने में मदद करेगा।
मूलांक 1
(1, 10, 19 या 28 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपको थकान और देरी महसूस हो सकती है। अगर कोई काम बहुत लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज इंतजार नहीं करेंगे और खुद उसे निपटा लेंगे। यह आपके अच्छा भी रहेगा। आपको हर किसी से सहमत होने की जरूरत नहीं है। आप पॉजिटिव रहते हुए अपने काम पूरे कर लें। व्यक्तिगत मामलों में भी अपनी बात स्पष्ट कहें, लेकिन हर बात को झगड़े में ना बदल दें। आज शांत आत्मविश्वास दबाव से ज्यादा काम आएगा।
लकी कलर: क्रिमसन ऑरेंज
लकी नंबर: 13
मूलांक 2
(2, 11, 20 या 29 तारीख को जन्मे जातक)
आज आप अंदर से थोड़ा नाजुक महसूस कर सकते हैं। जोर-शोर वाली ऊर्जा, जबरदस्ती की बातचीत या ज्यादा मेहनत मांगने कराने वाले लोगों के प्रति आपकी सहनशक्ति कम हो सकती है। यह ठीक भी है। जहां तक हो सके, अपना दिन आसान बनाए रखें। आपको जल्दी ही पता चल जाएगा कि कौन सी बात असली है और कौन सी नकली। हर छोटी-छोटी बात पर ज्यादा सोच-विचार ना करें। कुछ बातें अपने आप शांत हो जाती हैं, अगर उन्हें कुछ समय के लिए छोड़ दिया जाए।
लकी कलर: पर्ल ग्रे
लकी नंबर: 26
मूलांक 3
(3, 12, 21 या 30 तारीख को जन्मे जातक)
आज का दिन आपके लिए बहुत शक्तिशाली और ऊर्जावान है। आपकी ऊर्जा में आज निखार आएगा, जिससे आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। कामकाज में भी नई पहचान और सफलता मिल सकती है। आज आलस को हावी ना होने दें और अपनी क्रिएटिविटी को सही दिशा दें। अपनी बातों को सकारात्मक रखें, क्योंकि आज आपकी एक बात कई लोगों का दिल जीत सकती है।
लकी कलर: एम्बर गोल्ड
लकी नंबर: 7
मूलांक 4
(4, 13, 22 या 31 तारीख को जन्मे जातक)
आज का दिन शुरुआत में बहुत रोमांचक नजर नहीं आएगा, लेकिन शाम होते-होते संतोषजनक लगेगा। अगर कोई छोटा लेकिन जरूरी काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है, तो आज उसे निपटा लें। हो सकता है आपको लगे कि दूसरे लोग लापरवाह हैं, फिर भी आप व्यावहारिक रहने की कोशिश करें। आज के दिन आपको हर उलझन में शामिल होने की जरूरत नहीं है।
लकी कलर: सेज ग्रीन
लकी नंबर: 18
मूलांक 5
(5, 14 या 23 तारीख को जन्मे जातक)
आज कुछ चीजें उम्मीद के मुताबिक नहीं होंगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि दिन खराब जाएगा। कोई प्लान बदल सकता है, कोई ऐसी बात कह सकता है जिसका आपको अंदाजा ना हो या कोई मामूली-सी चीज अचानक ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है। आप आमतौर पर बदलती हुई ऊर्जा के साथ अच्छा तालमेल बिठाते हैं। आज के दिन जल्दबाजी से बचें। किसी भी चीज को हां कहने से पहले एक बार रूकें। यह आज बहुत मायने रखता है।
लकी कलर: ओशन ब्लू
लकी नंबर: 30
मूलांक 6
(6, 15 या 24 तारीख को जन्मे जातक)
आज का दिन खुशियां बांटने, रचनात्मकता दिखाने और जिम्मेदारियों को संभालने का है। भाग्यांक 8 आपके कामकाज में स्थिरता और मानसिक शांति देगा। अगर आप कला, शिक्षा या सेवा के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आज आपको मान-सम्मान मिल सकता है। दूसरों की मदद करते समय अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। प्यार और जिम्मेदारी का संतुलन बनाए रखें।
मूलांक 7
(7, 16 या 25 तारीख को जन्मे जातक)
आज आप अकेले में रहना थोड़ा ज्यादा पसंद करेंगे और यह गलत भी नहीं है। ऐसा करके आप मन में चल रही चीजों को अच्छे से समझ सकते हैं। आज आपको कोई व्यक्ति आपको ज्यादा समझ आने लग सकता है। बस इतना ध्यान रखें कि सोच-विचार करते इतने ज्यादा दूर ना चले जाएं कि लोग यह अंदाजा लगाने लगें कि कुछ गलत हो गया है। जरूरत पड़ने पर दूरी बनाए रखें, लेकिन जिन लोगों की परवाह करते हैं, उनके लिए अपने दिल का दरवाजा हमेशा खुला रखें।
लकी कलर: इंक पर्पल
लकी नंबर: 22
मूलांक 8
(8, 17 या 26 तारीख को जन्मे जातक)
आज आपको सही जवाब, सही काम और बेवजह की कम बातचीत चाहिए, जो बिल्कुल जायज है। दरअसल, आज पैसे, प्लानिंग या जिम्मेदारी से जुड़ी किसी चीज को सुलझाने का अच्छा दिन हो सकता है। हां, आज के दिन अपनी भाषा का थोड़ा विशेष ध्यान रखें। क्योंकि जब आप फोकस में होते हैं, तो आपकी बातें कभी-कभी थोड़ी तल्खी वाली हो सकती हैं।
लकी कलर: बर्न्ट कॉपर
लकी नंबर: 15
मूलांक 9
(9, 18 या 27 तारीख को जन्मे जातक)
आज आप बहुत ज्यादा तो नहीं, लेकिन थोड़ा भावुक महसूस कर सकते हैं। बस कोई पुरानी याद, कोई विचार या गुजरता हुआ एहसास थोड़ी देर ज्यादा समय तक आपके साथ रह सकता है। इसे रहने दें, लेकिन पूरा दिन उसी के इर्द-गिर्द ना घुमाएं। कुछ चीजें सिर्फ इसलिए लौटती हैं, ताकि वे ठीक से खत्म हो सकें। जबरदस्ती बातचीत करने की बजाय खुद को थोड़ी जगह दें। म्यूजिक, मेडिटेशन जैसी साधारण शांति आज आपको अच्छा महसूस करा सकती है।
लकी कलर: रोज कोरल
लकी नंबर: 29
आज मूलांक 3 की क्रिएटिव एनर्जी और भाग्यांक 8 की अनुशासन शक्ति का सुंदर मेल है। अपनी प्रतिभा दिखाएं, लेकिन अनुशासन बनाए रखें। सकारात्मक रहें और मेहनत के साथ आगे बढ़ें।




साइन इन