नए साल पर राशि के अनुसार करें ये उपाय, बढ़ेंगी खुशियां पूरी होगी हर मुराद
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इस साल कई राशियों के लिए शुभ योग बना रही है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार, कुछ सरल उपाय अपनाएं, तो साल भर खुशियां बढ़ेंगी, धन लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और हर मुराद पूरी हो सकती है।

नया साल 2026 नई उम्मीदें और नए अवसर लेकर आ रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति इस साल कई राशियों के लिए शुभ योग बना रही है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार, कुछ सरल उपाय अपनाएं, तो साल भर खुशियां बढ़ेंगी, धन लाभ होगा, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और हर मुराद पूरी हो सकती है। पूजा, दान या मंत्र जप के रूप में ये उपाय बहुत आसान हैं। नए साल की शुरुआत में ये उपाय करने से पूरे साल सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आइए राशि अनुसार जानते हैं नए साल 2026 के लिए विशेष उपाय।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए 2026 में सूर्य की स्थिति शुभ है। नए साल पर सुबह सूर्योदय के समय तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्घ्य दें। 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। रविवार को गुड़ का दान करें। इससे करियर में तरक्की, आत्मविश्वास बढ़ेगा और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे और परिवार में खुशियां आएंगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि पर शुक्र की कृपा रहेगी। नए साल पर शुक्रवार को मां लक्ष्मी या शुक्र देव की पूजा करें। सफेद फूल, दूध या चावल का दान करें। सफेद कपड़े पहनें। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, वैभव बढ़ेगा और रिश्तों में मधुरता आएगी। व्यापार में लाभ और सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुधादित्य योग शुभ है। बुधवार को गणेश जी या बुध देव की पूजा करें। हरी मूंग या हरी सब्जी दान करें। 'ॐ बुं बुधाय नमः' जपें। इससे कम्युनिकेशन स्किल बढ़ेगी, व्यापार में सफलता मिलेगी और नए अवसर आएंगे। मानसिक शांति और खुशियां बढ़ेंगी।
कर्क राशि
कर्क राशि पर चंद्र की स्थिति अच्छी है। सोमवार को चंद्र देव को दूध अर्पित करें। चांदी का दान करें या सफेद कपड़े दान करें। इससे मन शांत रहेगा, परिवार में सुख बढ़ेगा और भावनात्मक स्थिरता आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मुरादें पूरी होंगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। नए साल पर सूर्य मंत्र जपें और लाल फूल चढ़ाएं। रविवार को गेहूं या गुड़ दान करें। इससे सम्मान बढ़ेगा, करियर में तरक्की मिलेगी और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। धन लाभ और खुशियां बढ़ेंगी।
कन्या राशि
कन्या राशि पर बुध की कृपा है। बुधवार को गणेश जी को दुर्वा चढ़ाएं और बुध मंत्र जपें। हरी चीजें दान करें। इससे बुद्धि तेज होगी, करियर में सफलता मिलेगी और परेशानियां दूर होंगी। साल भर सुख-शांति बनी रहेगी।
तुला राशि
तुला राशि पर शुक्र मजबूत है। शुक्रवार को लक्ष्मी पूजा करें और सफेद मिठाई दान करें। इससे रिश्ते मजबूत होंगे, वैभव बढ़ेगा और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। धन लाभ के योग बनेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक पर मंगल की दृष्टि है। मंगलवार को हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं और चालीसा पढ़ें। लाल चीजें दान करें। इससे साहस बढ़ेगा, बाधाएं दूर होंगी और सफलता मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि पर गुरु की कृपा है। नए साल 2026 में धनु राशि के जातक गुरुवार को विष्णु जी पूजा करें और पीली चीजें दान करें। इससे ज्ञान बढ़ेगा, यात्रा शुभ होगी और भाग्य साथ देगा।
मकर राशि
मकर राशि पर शनि का प्रभाव है। शनिवार को शनि मंत्र जपें और तेल दान करें। इससे मेहनत का फल मिलेगा और स्थिरता आएगी।
कुंभ राशि
नए साल 2026 में कुंभ राशि के जातकों को शनि और राहु से जुड़े उपाय अप्रत्याशित लाभ दिला सकता है। इसके लिए शनि पूजा और काले तिल दान करें। नीले कपड़े पहनें। काले जूते या छाता दान करें। इससे नवाचार और सामाजिक सफलता बढ़ेगी।
मीन राशि
मीन राशि पर गुरु मजबूत है। नए साल 2026 में गुरुवार को विष्णु सहस्रनाम पढ़ें। पीले वस्त्र पहनें। पीली मिठाई या केला दान करें। इससे आध्यात्मिक सुख और मनोकामनाएं पूरी होंगी।




साइन इन