New Year 2026 Numerology Horoscope Ank Rashifal Future Predictions नए साल 2026 में इन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

नए साल 2026 में इन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

नया साल 2026 अंकों की दुनिया में कई लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस साल कुछ विशेष मूलांक वाले जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर, धन, संबंध और व्यक्तिगत प्रगति- चारों क्षेत्रों में इन मूलांकों के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Fri, 12 Dec 2025 06:17 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नए साल 2026 में इन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ

नया साल 2026 अंकों की दुनिया में कई लोगों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इस साल कुछ विशेष मूलांक वाले जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर, धन, संबंध और व्यक्तिगत प्रगति- चारों क्षेत्रों में इन मूलांकों के लिए महत्वपूर्ण सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अंक ज्योतिष में माना जाता है कि व्यक्ति का मूलांक उसके जीवन की दिशा, अवसरों और आने वाली चुनौतियों को प्रभावित करता है। 2026 का स्वामी अंक 1 (सूर्य) तथा प्रभावशाली ऊर्जा देने वाले अंक 8 (शनि) का मिश्रण है। यह संयोजन शक्ति, अवसर, नेतृत्व, स्थिरता और मेहनत का फल दिलाने वाला माना जाता है। आइए जानते हैं, नए साल 2026 में किन मूलांक वालों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ-

मूलांक 1- मूलांक 1 वालों के लिए 2026 नई शुरुआत और नेतृत्व के कई अवसर लेकर आ रहा है। जिन लोगों का जन्म 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है, उनके लिए यह साल कई नए दरवाजे खोलेगा। करियर में तेजी से प्रगति होगी, नई जिम्मेदारियां और प्रमोशन मिलने के योग बनेंगे। रुके हुए काम आसानी से पूरे होंगे और सम्मान व प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सूर्य का मजबूत प्रभाव आत्मविश्वास बढ़ाएगा और बड़े फैसलों में सफलता दिलाएगा।

मूलांक 3- मूलांक 3 वालों को 2026 में गुरु का पूरा आशीर्वाद मिलेगा और यह साल उनके लिए मान-सम्मान और बड़ी उपलब्धियाँ लेकर आएगा। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और करियर में सफलता के मजबूत संकेत हैं। परिवार में किसी खुशखबरी का योग बनेगा, वहीं आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विदेश या दूरस्थ स्थानों से जुड़े कामों में तेजी आएगी। कुल मिलाकर, यह वर्ष इनके लिए भाग्योदय से भरपूर रहेगा।

मूलांक 5- मूलांक 5 वालों के लिए 2026 बदलाव, यात्रा और धन लाभ से भरा साल साबित होगा। जिनका जन्म 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है, उन्हें नौकरी बदलने पर बड़ा फायदा हो सकता है। व्यवसाय में विस्तार और विदेशी संपर्कों से लाभ मिलेगा। मानसिक तनाव में कमी आएगी और जीवन में नई ऊर्जा महसूस होगी। यह साल इनके लिए बेहद गतिशील और प्रगतिशील रहने वाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोजाना करें हनुमान चालीसा का पाठ, मिलेंगे ये चमत्कारिक लाभ

मूलांक 6- मूलांक 6 वालों को 2026 में धन वृद्धि और प्रेम संबंधों में मजबूती का आशीर्वाद मिलेगा। जिनका जन्म 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है, उनके जीवन में सुख-सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। प्यार के रिश्ते गहरे होंगे और शादी के योग मजबूत दिख रहे हैं। धन संचय बेहतर होगा और घर-परिवार में शांति और सद्भाव का वातावरण बना रहेगा। शुक्र ग्रह का प्रभाव इन्हें वर्षभर सहयोग देगा।

मूलांक 8- मूलांक 8 वालों के लिए 2026 बड़ी उपलब्धियों और मेहनत के फल का साल होगा। शनि के प्रभाव के कारण लंबे समय से रुके काम तेजी से पूरे होंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय दोनों में स्थिरता आएगी और सम्मान व प्रभाव में बढ़ोतरी होगी। यह साल मूलांक 8 वालों के लिए अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां लेकर आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!