Monthly Horoscope December 2025: Future Predictions for All 12 Zodiac Signs दिसंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

दिसंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Masik Rashifal Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है।

Sat, 29 Nov 2025 10:25 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान
share
दिसंबर का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

Masik Rashifal Monthly Horoscope December 2025 : दिसंबर के महीने में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होना है। ग्रह-नक्षत्रों के परिवर्तन का सीधा असर मानवीय जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र में वर्णित सभी 12 राशियों पर इसका असर देखने को मिलता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं, दिसंबर का महीना किन राशि वालों के लिए लेकर आएगा शुभ परिणाम और किन्हें हो सकता है नुकसान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- दिसंबर माह मेष राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहेगा। करियर में नई उपलब्धियाँ मिलेंगी और सफलता का रास्ता साफ़ नजर आएगा। नौकरी बदलने और कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आय बढ़ेगी और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। प्रेम जीवन में रोमांच बढ़ेगा, प्रियजन का भरपूर साथ मिलेगा। निवेश सोच-समझकर करें और परिवार, खासकर माता की सेहत पर ध्यान दें। इस पूरे महीने आपका मन प्रसन्न रहेगा और सपनों को आकार देने का समय है।

वृषभ राशि- इस महीने वृषभ राशि जातकों को कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम मिलेगा। नौकरी के कई ऑफर आएँगे और व्यापारियों को मुनाफे के बड़े मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। हेल्थ और फिटनेस पर ध्यान दें। सही डाइट व रूटीन अपनाएं। रोमांस और पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आत्मविश्वास रहेगा, लेकिन धैर्य भी बनाए रखें।

मिथुन राशि- दिसंबर का महीना मिथुन राशि वालों के लिए तरक्की का महीना है। करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सरकारी कर्मचारियों का स्थानांतरण संभव है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रह सकता है, इसलिए खर्च संभालकर करें। स्टूडेंट्स को कड़ी मेहनत करनी होगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी और प्रेम संबंध मजबूत रहेंगे। कभी-कभी मन परेशान भी होगा, इसलिए भावनाओं पर काबू रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए यह महीना काफी व्यस्त रहने वाला है। काम की बड़ी जिम्मेदारियां मिलेंगी। घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा और प्रियजन से मुलाकात मन को हल्का करेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। विपरीत परिस्थितियों से बचने के लिए बचत पर फोकस करें। स्टूडेंट्स को टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए। नए कारोबार की शुरुआत और यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों की लाइफ में दिसंबर में कई सकारात्मक बदलाव आएंगे। ऊर्जा और आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी-कारोबार में अनुकूल समय है। स्टूडेंट्स को शैक्षिक कार्यों में शानदार सफलता मिलेगी। प्रॉपर्टी संबंधित विवाद सुलझेंगे और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत का विशेष ध्यान रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए यह महीना भाग्यवर्धक रहेगा। करियर में प्रगति और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। फैमिली से खुशखबरी मिलेगी। लव लाइफ में कोई खास व्यक्ति प्रवेश कर सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सावधानी रखें। स्टूडेंट्स को बड़ी सफलता मिलेगी। हेल्थ के लिए नई एक्सरसाइज और रूटीन अपनाना फायदेमंद होगा। मन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है, इसलिए आत्मविश्वास बनाए रखें।

तुला राशि- तुला राशि वालों को करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के योग हैं। आर्थिक मामलों में सतर्क रहना आवश्यक है। रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा, लेकिन लव लाइफ की दिक्कतों को धैर्य से संभालें। मन में अशांति हो सकती है, इसलिए जल्दबाजी में निर्णय न लें।

वृश्चिक राशि- दिसंबर का महीना वृश्चिक जातकों के लिए रोमांच से भरा रहेगा। प्रोफेशनल लाइफ में सफलता मिलेगी और बिजनेस में अच्छा लाभ होगा। नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सिंगल जातकों को जीवनसाथी मिलने का योग है। प्रॉपर्टी विवाद सुलझेंगे। बच्चों से सुख मिलेगा। प्रियजन का प्यार, परिवार का सहयोग और करियर में उपलब्धियाँ आपका मन खुश कर देंगी। सेहत का ध्यान रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शनि और बुध की मार्गी चाल इन राशियों के लिए रहेगी शुभ, जीवन में होंगे बड़े बदलाव

धनु राशि- धनु राशि वालों को इस महीने इनकम बढ़ाने के नए अवसर मिलेंगे। करियर में बड़ी सफलता मिलेगी। विवाहित लोगों को रिश्तों में गंभीरता रखनी होगी। लव लाइफ के मुद्दों को शांतिपूर्वक संभालें। निवेश सावधानी से करें। स्टूडेंट्स को करियर में उपलब्धियां मिलेंगी और विदेश यात्रा के योग भी बन सकते हैं।

मकर राशि- मकर राशि वालों के जीवन में सुख-समृद्धि आएगी। करियर में उन्नति होगी और ऑफिस में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। नए आइडियाज शानदार परिणाम देंगे। रोमांटिक लाइफ में गलतफहमियाँ दूर होंगी। छात्रों को सफलता मिलेगी और पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण रहेगा।

कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों की लव लाइफ में नए और रोमांचक मोड़ आएंगे। करियर में तरक्की और धन लाभ के योग हैं। फिटनेस और ऊर्जा बनी रहेगी। नया घर या वाहन खरीदने का अवसर मिल सकता है। विदेश यात्रा या बिजनेस एक्सपेंशन के मौके भी दिखेंगे। आत्मसंयम रखें, क्रोध से बचें और सेहत पर ध्यान दें।

मीन राशि- मीन राशि वाले इस माह आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव मजबूत होगा। आय बढ़ेगी और प्रोफेशनल लाइफ में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिवार और दोस्तों की मदद से करियर में तरक्की होगी। यात्रा के योग भी हैं।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते हैं कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!