mesh rashi mein mangal gochar rashi parivartan mars transit in aries horoscope rashifal effects कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, चमकेगी किस्मत, रुके काम होंगे पूरे और होगा धन लाभ, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, चमकेगी किस्मत, रुके काम होंगे पूरे और होगा धन लाभ

11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को हिम्मत, ऊर्जा, आत्मविश्वास और काम करने की ताकत का ग्रह माना जाता है। जब मंगल राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के काम, फैसलों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखने को मिलता है।

Sun, 10 May 2026 07:44 AMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कल से शुरू होंगे इन राशियों के अच्छे दिन, चमकेगी किस्मत, रुके काम होंगे पूरे और होगा धन लाभ

11 मई 2026 को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। ज्योतिष में मंगल को हिम्मत, ऊर्जा, आत्मविश्वास और काम करने की ताकत का ग्रह माना जाता है। जब मंगल राशि बदलते हैं तो उसका असर लोगों के काम, फैसलों और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी देखने को मिलता है। इस बार मंगल 21 जून तक मेष राशि में रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। मंगल के शुभ होने पर व्यक्ति का जीवन सकारात्मक होता है। ज्योतिष गणनाओं के मुताबिक इस दौरान रूचक राजयोग और विपरीत राजयोग का असर भी रहेगा। माना जाता है कि ऐसे योग कई लोगों के रुके कामों में राहत और आगे बढ़ने के मौके दे सकते हैं।

इन राशि वालों को मिलेंगे शुभ समाचार…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए यह समय पहले से बेहतर रह सकता है। लंबे समय से जो काम रुके हुए थे, उनमें धीरे-धीरे गति आने के संकेत हैं। नौकरी करने वालों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस में भी कुछ नया शुरू करने का मौका मिल सकता है। इस दौरान आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। हालांकि जल्दबाजी और गुस्से से बचना जरूरी होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए यह गोचर फायदा देने वाला माना जा रहा है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़े कामों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। नौकरी और कारोबार में बाहर के लोगों से संपर्क बढ़ सकता है। कुछ लोगों को नई डील मिलने की संभावना है। खर्च बढ़ेंगे, लेकिन कमाई के रास्ते भी खुलते नजर आएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 10 से 16 मई तक का राशिफल

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को इस दौरान राहत महसूस हो सकती है। लंबे समय से रुका पैसा वापस मिल सकता है। नौकरी और कारोबार में धीरे-धीरे चीजें आपके पक्ष में जाती दिखेंगी। परिवार के साथ रिश्ते पहले से बेहतर महसूस हो सकते हैं। सेहत से जुड़ी कुछ पुरानी परेशानियों में भी आराम मिलने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 10 से 16 मई तक का समय? पढ़ें राशिफल

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय मेहनत का फल देने वाला रह सकता है। लंबे समय से अटके काम पूरे होने लगेंगे। नौकरी और कारोबार दोनों में अच्छे मौके मिल सकते हैं। अचानक धन लाभ की संभावना भी बन रही है। आत्मविश्वास बढ़ेगा और काम करने का मन पहले से ज्यादा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुंभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 10 से 16 मई तक का राशिफल

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!