धनु राशि में बुध करेंगे प्रवेश, इन राशियों को लाभ तो ये राशि वाले होंगे परेशान
29 दिसंबर 2025 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को बुद्धि, सोचने-समझने की शक्ति, बोलचाल, पढ़ाई, व्यापार, टेक्नोलॉजी और संपर्क का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह गोचर पढ़ाई, यात्रा, आध्यात्मिक चर्चा, प्लानिंग और नए आइडिया के लिए अच्छा माना जाता है।

Mercury Transit In Sagittarius : 29 दिसंबर 2025 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। बुध को बुद्धि, सोचने-समझने की शक्ति, बोलचाल, पढ़ाई, व्यापार, टेक्नोलॉजी और संपर्क का कारक ग्रह माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार यह गोचर पढ़ाई, यात्रा, आध्यात्मिक चर्चा, प्लानिंग और नए आइडिया के लिए अच्छा माना जाता है। हालांकि इस गोचर के बाद जल्दबाजी में कही गई बात या जरूरत से ज्यादा ज्ञान देना कभी-कभी नुकसान भी कर सकता है। आइए जानते हैं, बुध के धनु राशि में प्रवेश से कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- बुध आपके भाग्य स्थान (नवम भाव) में गोचर करेंगे। किस्मत का साथ मिलने लगेगा। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षा, धर्म-कर्म और लंबी यात्राओं के योग बन सकते हैं। आध्यात्मिक सोच बढ़ेगी और गुरु या पिता से मार्गदर्शन मिल सकता है। भाई-बहनों से बातचीत बेहतर होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृषभ राशि- बुध आपके अष्टम भाव में जाएंगे। यह समय गहराई से सोचने का है। रिसर्च, गुप्त बातें, अचानक लाभ या बदलाव के योग बन सकते हैं। पैसों की प्लानिंग पर ध्यान देंगे, लेकिन बोलते समय संयम रखें। कड़वे शब्द रिश्ते बिगाड़ सकते हैं।
मिथुन राशि- बुध आपके सप्तम भाव में रहेंगे। पार्टनरशिप, बिज़नेस डील, शादीशुदा जीवन और पब्लिक डीलिंग पर फोकस रहेगा। बातचीत की ताकत बढ़ेगी और लोग आपकी बात सुनेंगे। बिजनेस में नए समझौते हो सकते हैं।
कर्क राशि- बुध आपके षष्ठ भाव में गोचर करेंगे। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप समस्याओं को सुलझाने में माहिर रहेंगे। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ेगी। खर्चों पर कंट्रोल जरूरी है, वरना मन बेचैन रह सकता है।
सिंह राशि- बुध आपके पंचम भाव में रहेंगे। पढ़ाई, क्रिएटिव काम, बच्चों और निवेश से जुड़े मामलों में फायदा होगा। दिमाग तेज़ चलेगा और नए आइडिया आएंगे। दोस्ती और सोशल सर्कल से लाभ मिलने के योग हैं।
कन्या राशि- बुध आपके चतुर्थ भाव में जाएंगे। घर-परिवार, प्रॉपर्टी और मन की शांति पर ध्यान रहेगा। घर बदलने, खरीद-फरोख्त या पारिवारिक बातचीत हो सकती है। करियर से जुड़ी प्लानिंग भी मजबूत होगी।
तुला राशि- बुध आपके तृतीय भाव में गोचर करेंगे। साहस बढ़ेगा, लिखने-बोलने में धार आएगी और छोटी यात्राओं के योग बनेंगे। मीडिया, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय है। गुरु या सीनियर्स से मार्गदर्शन मिलेगा।
वृश्चिक राशि- बुध आपके द्वितीय भाव में रहेंगे। धन, परिवार और वाणी पर असर पड़ेगा। पैसे की प्लानिंग करेंगे और भविष्य को लेकर सोचेंगे। अचानक कोई नया आइडिया या समझ मिल सकती है।
धनु राशि- बुध आपके लग्न भाव में गोचर करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा, सोच तेज़ होगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आप खुलकर राय रखेंगे, लेकिन ध्यान रखें कि जरूरत से ज्यादा सीधी बात किसी को चुभ न जाए।
मकर राशि- बुध आपके द्वादश भाव में रहेंगे। अकेले रहकर सोचने-समझने का मन करेगा। पर्दे के पीछे किए गए काम सफल हो सकते हैं। विदेश, अस्पताल या रिसर्च से जुड़े कामों में फायदा होगा।
कुंभ राशि- बुध आपके लाभ भाव (एकादश) में गोचर करेंगे। कमाई के नए मौके मिल सकते हैं। दोस्त, नेटवर्क और सोशल मीडिया से फायदा होगा। टीमवर्क से बड़ा लाभ मिल सकता है।
मीन राशि- बुध आपके कर्म भाव (दशम) में रहेंगे। करियर, ऑफिस मीटिंग और पहचान बढ़ेगी। दिमाग के दम पर तरक्की मिलेगी, लेकिन घर-परिवार में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना ज़रूरी है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन