दिसंबर में 2 बार बदलेगी बुध की चाल, इन राशियों को होगा लाभ, देखें क्या आपकी भी चमकेगी किस्मत?
वैदिक ज्योतिष में बुध को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बुध को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा, तर्क, व्यापार, कम्युनिकेशन के कारक ग्रह हैं। जब बुध अपनी चाल बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है।

वैदिक ज्योतिष में बुध को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। बुध को राजकुमार भी कहा जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा, तर्क, व्यापार, कम्युनिकेशन के कारक ग्रह हैं। जब बुध अपनी चाल बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। कुछ राशि वालों को शुभ तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में बुध एक नहीं, बल्कि दो बार राशि परिवर्तन करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार 6 दिसंबर को बुध वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे और फिर महीने के अंत में 29 दिसंबर को धनु राशि में जाएंगे। बुध की 2 बार चाल बदलने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं, बुध की चाल बदलने से किन राशि वालों का चमकेगा भाग्य-
मेष राशि- मेष राशि वालों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम नई रफ्तार पकड़ेंगे। करियर में नए मौके बनेंगे और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत दिखाई देंगे। खासकर मीडिया, मार्केटिंग और कम्युनिकेशन जैसे क्षेत्रों में काम करने वालों के लिए यह समय पहचान और सफलता दिलाने वाला होगा। सोच-समझकर उठाया गया एक छोटा कदम बड़ी उपलब्धि में बदल सकता है। आपकी प्लानिंग और मेहनत अब आपको व्यावहारिक नतीजे देती दिखाई देगी।
मकर राशि- मकर राशि वालों को लाभ ही लाभ होगा। निवेश से जुड़े फैसले फायदेमंद रहेंगे और सौदेबाजी में सफलता मिल सकती है। जो लोग बिजनेस को बढ़ाने की सोच रहे थे, उनके लिए यह समय काफी अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी और आपके निर्णयों में पहले से अधिक स्पष्टता दिखाई देगी। रचनात्मक और लेखन से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से अच्छा है, क्योंकि बुध के प्रभाव से आपकी अभिव्यक्ति और सोच दोनों मजबूत होंगी।
मीन राशि- मीन राशि वाले लोगों के लिए बुध देव इस बार करियर में बड़ा बदलाव और उन्नति का संकेत दे रहे हैं। जिन लोगों का काम लंबे समय से अटका हुआ था, उन्हें अब राहत मिल सकती है। आपकी सोच और काम करने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा और वरिष्ठों का पूरा सहयोग भी मिल सकता है। नए प्रोजेक्ट, नई जिम्मेदारियाँ और प्रमोशन के योग भी मजबूत हो रहे हैं। यह समय आपकी क्षमता को दिखाने और अपनी जगह को और मज़बूत करने के लिए बेहद अच्छा है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।




साइन इन