May Horoscope Monthly Rashifal 2025 lucky zodiac signs May Horoscope: 1-31 मई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मई का राशिफल, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

May Horoscope: 1-31 मई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मई का राशिफल

Horoscope: ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आकंलन किया जाता है। ग्रहों की चाल अनुसार मई का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद लाभकरी रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को अलर्ट रहने की आवश्यकता है।

Wed, 30 April 2025 06:38 PMShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
May Horoscope: 1-31 मई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मई का राशिफल

May Horoscope Monthly: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहों की चाल से कुछ राशि वालों को शुभ फल मिलते हैं तो कुछ राशि वालों को अशुभ फल की प्राप्ति होती है। ग्रहों की चाल से ही मासिक राशिफल का आंकलन किया जाता है। ग्रहों की चाल के मुताबिक, मई का महीना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों को सावधान रहने की आवश्यकता है। पढ़ें मई का महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें, 1 से 31 मई तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मई का राशिफल-

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Rashifal: 1 मई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

मेष राशि- 1 से 31 मई तक का समय नॉर्मल रहने वाला है। लव लाइफ में कई बदलाव हो सकते हैं। इस महीने आपको किसी काम में सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है।

वृषभ राशि- 1 से 31 मई तक का समय मिला-जुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि माह के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में खुशियां रहेंगी।

मिथुन राशि- 1 से 31 मई तक के समय के दौरान सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। महीने के दूसरे सप्ताह में सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। जिससे आर्थिक बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापारियों को मनचाहा लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि- 1 से 31 मई तक का समय मिला-जुला रहने वाला है। इस माह की शुरुआत में नौकरी पेशा करने वाले जातकों पर काम का दवाब रहेगा। इस दौरान आपको सफल होने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

सिंह राशि- 1 से 31 मई तक का समय शुभ समाचार लेकर आ सकता है। इस महीने आपके आय के साधन में वृद्धि होगी। व्यापारियों को मन चाहा लाभ होगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। महीने के बीच में नौकरी करने वाले जातकों को नए अवसर मिलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में सूर्य, बुध, गुरु, राहु व केतु गोचर, इन 3 राशियों को खूब मिलेगा लाभ

कन्या राशि- 1 से 31 मई तक के समय में किसी विशेष काम में आपको सफलता मिल सकती है। शुरुआत में खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव भी हो सकता है। जिसके कारण आपका आर्थिक बजट बिगड़ सकता है। इस दौरान आप संतान की किसी बात से परेशान रहेंगे।

तुला राशि- 1 से 31 मई तक का समय आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। शुरुआत में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान छात्रों का मन पढ़ाई से हट सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद हो सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज में पैसे खर्च हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि- 1 से 31 मई तक का समय उतार-चढ़ाव भरा साबित हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर प्रमोशन मिल सकता है। हालांकि माह के मध्य में गुप्त शत्रुओं से बचकर रहने की जरूरत है। इस दौरान आपको कुछ बड़े खर्चों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि- 1 से 31 मई तक का समय कुछ बड़े खर्चे लेकर आ सकता है। जिससे आपका आर्थिक बजट हिल सकता है। इस महीने समय और धन दोनों को सोच-समझकर खर्च करें। इस महीने शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:28 अप्रैल से 4 मई तक का समय 1-9 मूलांक के लिए कैसा रहेगा, पढें राशिफल

मकर राशि- 1 से 31 मई तक के समय में किस्मत साथ देगी। इस दौरान आपको मनचाही सफलता हासिल होगी। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। महीने के दूसरे सप्ताह में किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। विवाहित जातकों आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कुंभ राशि- 1 से 31 मई तक के समय तक किसी भी काम में लापरवाही करने से बचना चाहिए। नौकरी करने वाले जातकों को गुप्त शत्रुओं से बचना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जातकों के लिए यह महीना शुभ साबित हो सकता है।

मीन राशि- 1 से 31 मई तक का समय आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आया है। काम के सिलसिले में ट्रैवल करना पड़ सकता है। शुरुआत में कुछ चुनौतियों आएंगी, जिनका सामना करना पड़ सकता है। आपको सेल्फ लव पर फोकस करना चाहिए। गुस्से और वाणी पर काबू रखें। हालांकि, महीना खत्म होते-होते आपको मनचाहा लाभ मिल सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!