Mauni Amavasya Daan kya karein according to zodiac signs मौनी अमावस्या पर क्या दान करना रहता है शुभ? यहां जानें राशि के अनुसार उपाय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मौनी अमावस्या पर क्या दान करना रहता है शुभ? यहां जानें राशि के अनुसार उपाय

हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। सभी अमावस्या में माघ में पड़ने वाली अमावस्या का महत्व कई गुना अधिक होता है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल 18 जनवरी को माघ अमावस्या है। यह पर्व मौन रखकर भक्ति, स्नान और दान-पुण्य करने का माना जाता है।

Sat, 17 Jan 2026 08:18 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मौनी अमावस्या पर क्या दान करना रहता है शुभ? यहां जानें राशि के अनुसार उपाय

Mauni Amavasya Daan : हिंदू धर्म में अमावस्या का बहुत अधिक महत्व होता है। सभी अमावस्या में माघ में पड़ने वाली अमावस्या का महत्व कई गुना अधिक होता है। माघ अमावस्या को मौनी अमावस्या भी कहा जाता है। इस साल 18 जनवरी को माघ अमावस्या है। यह पर्व मौन रखकर भक्ति, स्नान और दान-पुण्य करने का माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा से किया गया पूजा-पाठ, नदी स्नान और दान अक्षय पुण्य देता है। शास्त्रों में हर राशि के लिए अलग-अलग शुभ उपाय बताए गए हैं। आइए जानते हैं राशि के हिसाब से आज क्या करना शुभ रहेगा-

मेष राशि- सुबह जल्दी उठें और स्नान के पानी में काले तिल व गंगाजल मिलाएं। स्नान के बाद तांबे के बर्तन में जल भरकर दान करें।

वृषभ राशि- स्नान के बाद ऊनी कपड़े दान करें। किसी मंदिर में तिल, रूई और तेल का दान करना लाभकारी माना जाता है।

मिथुन राशि- संभव हो तो नदी में स्नान करें। नदी किनारे सूर्य को अर्घ्य दें और कंबल व अन्न का दान करें।

कर्क राशि- स्नान के बाद काले तिल, नए वस्त्र, गेहूं, चावल और चांदी का दान करें। भगवान विष्णु की पूजा करें।

सिंह राशि- नदी या सरोवर में स्नान करें। इसके बाद वस्त्रों का दान करें और मंदिर में काले तिल अर्पित करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माघी या मौनी अमावस्या कल, नोट कर लें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, उपाय

कन्या राशि- स्नान के बाद गुड़, तिल, तेल और कपड़ों का दान करें। किसी विद्यार्थी को किताबें भेंट करना शुभ रहेगा।

तुला राशि- ऊनी वस्त्र दान करें। मंदिर में जरूरतमंदों को भोजन कराएं और विष्णु भगवान की पूजा करें।

वृश्चिक राशि- स्नान के बाद चंदन, तेल और हल्दी का दान करें। दूध मिले जल से सूर्य को अर्घ्य दें।

धनु राशि- धन-धान्य, तेल, रूई और काले तिल का दान करें। गुरु ग्रह के लिए चने की दाल दान करें और शिवलिंग पर पीले फूल चढ़ाएं।

मकर राशि- स्नान के बाद तांबे के पात्र में जल और लाल फूल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। शुद्ध घी का दान शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि- स्नान के बाद गरीबों को अन्न और वस्त्र दान करें। तिल से बनी चीजों का सेवन करें और किसी गरीब बच्चे को मीठा दूध पिलाएं।

मीन राशि- किसी मंदिर या सार्वजनिक स्थान पर पीपल का पौधा लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प लें। पीपल के पास बैठकर गायत्री मंत्र का जप करें और दूध का दान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!