Mars Transit in Scorpio 2025 Mangal Rashi Parivartan Vrischik Rashi Horoscope and Rashifal 27 अक्टूबर मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

27 अक्टूबर मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Mars Transit In Scorpio : मंगल ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और मंगल ऊर्जा, साहस, शक्ति, पराक्रम और शौर्य के कारक ग्रह भी हैं। यह भाई, भूमि, मेहनत और निर्णायक फैसलों का भी कारक है।

Thu, 23 Oct 2025 02:12 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
27 अक्टूबर मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

Mangal Ka Rashi Parivartan Mars Transit In Scorpio Rashifal : मंगल ग्रह को ज्योतिषशास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और मंगल ऊर्जा, साहस, शक्ति, पराक्रम और शौर्य के कारक ग्रह भी हैं। यह भाई, भूमि, मेहनत और निर्णायक फैसलों का भी कारक है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह का स्वामित्व मेष और वृश्चिक राशि को प्राप्त है है। वहीं मकर राशि में यह उच्च और कर्क राशि में नीच के होते हैं। 27 अक्टूबर 2025 को मंगल देव तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन को ज्योतिष में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए अवसर और लाभ लेकर आएगा। आइए जानते हैं, मंगल के राशि परिवर्तन करने से किन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम-

मेष राशि: 27 अक्टूबर 2025 को मंगल के वृश्चिक राशि में प्रवेश से मेष राशि वालों के जीवन में ऊर्जा और उत्साह का संचार होगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे और साहसिक फैसले लेने में सफलता हासिल होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। इस समय नए प्रोजेक्ट्स या निवेश करने के लिए अनुकूल समय है।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय आर्थिक लाभ और यात्रा के अवसर लेकर आएगा। परिवार और मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारियां मिलने से स्थिति मजबूत होगी। संचार और संपर्क से लाभ होने की संभावना है। इस समय शिक्षा, बिजनेस और नए रिश्तों में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छठ पूजा कब है? जानें नहाय-खाय, खरना, अर्घ्य की सही तिथि

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल अपने स्वामित्व के कारण विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। करियर, धन और स्वास्थ्य में सकारात्मक बदलाव आएंगे। साहसिक निर्णय लेने में सफलता मिलेगी और जोखिम लेने के बावजूद परिणाम शुभ रहेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा और समाज में मान-सम्मान भी मिलेगा।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए यह समय भाग्य और अवसरों से भरा रहेगा। आर्थिक लाभ, संपत्ति में बढ़ोतरी और समाज में मान-सम्मान के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता, यात्रा और नए प्रोजेक्ट्स में लाभ होगा। परिवार और मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे और मनोबल ऊंचा रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवउठनी एकादशी कब है? नोट कर लें सही डेट, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!