Mars rahu conjunction kumbh rashi char grah yog possitive impact on these 3 zodiac sign Mangal-rahu yuti rashifal मंगल-राहु युति: अप्रैल तक रहेगी मंगल-राहु की युति, आज चार ग्रहों का राजयोग, इन 3 राशियों का बदलेगा समय, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मंगल-राहु युति: अप्रैल तक रहेगी मंगल-राहु की युति, आज चार ग्रहों का राजयोग, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Mangal-rahu yuti 2026: इस समय मंगल-राहु एक साथ कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। मंगल-राहु के शनि की राशि में आने से कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें मंगल-राहु युति से किन राशियों को होगा लाभ।  

Mon, 16 March 2026 01:26 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मंगल-राहु युति:  अप्रैल तक रहेगी मंगल-राहु की युति, आज चार ग्रहों का राजयोग, इन 3 राशियों का बदलेगा समय

Mangal-rahu yuti 2026: इस समय मंगल-राहु एक साथ कुंभ राशि में संचरण कर रहे हैं। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। मंगल-राहु के साथ शनि की कुंभ राशि में बुध और चंद्रमा भी आज आ रहे हैं। ऐसे में चतुग्रही योग बन रहा है। इस योग के बनने से जहां कुछ राशियों को अच्छे फलों की प्राप्ति होगी, वहीं मंगल और मंगल-राहु युति से कुछ राशियों को परेशानी भी होगी। पहले आपको गुरु मिथुन राशि में हैं, केतु सिंह राशि में, चन्द्रमा शाम को कुंभ राशि में जाएंगे, बुध, मंगल और राहु कुम्भ राशि में हैं। सूर्य, शुक्र और शनि मीन राशि में हैं। दो घरों में छह ग्रह बैठे हैं।

चार ग्रहों का राजयोग किन राशियों को देगा लाभ

  1. मेष राशि के लोगों के लिए चार ग्रहों का उत्तम संयोग लाभ देने वाला रहेगा। आपको नौकरी में नए मौके मिलेंगे। जो काम सोचा हुआ था, वो पूरा होगा। आपके लिए निवेश भी अच्छा रिटर्न देंगे। फैसलों और बड़े और खास कामों को फिलहाल रोक कर रखें।2.
  2. वृषभ राशि वालों के लिएचार ग्रहों का योग आपको लाभ दिला रहा है। खासकर आपको अपने लाइफ पार्टनर से लाभ हो सकता है, वहीं आपको आर्थिक समृद्धि का भी फेवर मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, जो काम पहले से खराब हो रहे थें, अब बनने लगेंगे।
  3. तुला राशि वालों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं, एक तरफ जहां आपको लवलाइफ में पॉजिटिव न्यूज मिलेगी, वहीं प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको लाभ होगा। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स हैं, तो मेहनत करें, अच्छी खबर मिल सकती हैं।
    राशिफल से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहु, मंगल और बुध शनि की कुंभ राशि में अप्रैल तक,किन 3 राशियों के चैलेंज भरा समय

कौन से कॉन्बिनेशन है खतरनाक

आपको बता दें राहु का कॉम्बिनेशन हर ग्रह के साथ अलग-अलग होता है। बुध और राहु का कॉम्बिनेशन जब बनता है, तो लोगों की आर्थिक स्थिति ऊपर नीचे होती है, इसके अलावा स्टॉक मार्केट से लेकर वर्ल्ड लेवल पर आर्थिक स्थिति डगमगाती है। यह स्थिति बिल्कुल खत्म होने वाली नहीं होती। बीच की होती है। मंगल और राहु की युति के कारण ब्लड से जुड़ी दिक्कतें लोगों को हो सकती हैं। लोगों को न्यूरो की समस्याएं हो सकती हैं। आपको स्किन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। लोगों में किसी बात को लेकर गुस्सा हो सकता है। आपको बता दें कि यह समस्या जब तक बनी रहेगी, जब तक मंगल और बुध कुंभ राशि से गोचर नहीं कर जाते है, और ये दोनों अप्रैल के बाद ही इस राशि से जाएंगे। कम से कम एक महीना और ये समस्याएं हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूर्य का मीन राशि में गोचर से 4 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, मीन संक्रांति मे

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!