Makar Sankranti 2026 date Is it 14 or 15 January 2026 shubh muhurat astrologer told snan daan puja timings punya kaal मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2026 कब? ज्योतिर्विद ने दूर की कंफ्यूजन, बताया- मकर संक्रांति पुण्य काल कब?, एस्ट्रोलॉजी न्यूज़ - Hindustan
More

मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2026 कब? ज्योतिर्विद ने दूर की कंफ्यूजन, बताया- मकर संक्रांति पुण्य काल कब?

Makar Sankranti 2026 kab hai: ग्रहीय व्यवस्था में राजा की पदवी से सुशोभित सूर्यदेव का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन धार्मिकता के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु से न्यायाधीश की पदवी प्राप्त शनि देव की पहली राशि मकर में 14 जनवरी 2026 को रात में 9:19 बजे से होगा । 

Sun, 11 Jan 2026 05:00 PMAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान, ज्योतिर्विद दिवाकर त्रिपाठी
share
मकर संक्रांति 14 या 15 जनवरी 2026 कब? ज्योतिर्विद ने दूर की कंफ्यूजन, बताया-  मकर संक्रांति पुण्य काल कब?

Makar Sankranti 2026 kab hai: ग्रहीय व्यवस्था में राजा की पदवी से सुशोभित सूर्यदेव का गोचरीय दृष्टिकोण से परिवर्तन धार्मिकता के कारक ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु से न्यायाधीश की पदवी प्राप्त शनि देव की पहली राशि मकर में माघ कृष्ण पक्ष उदय कालिक एकादशी तिथि 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को रात में 9:19 बजे से होगा । इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे तथा खरमास समाप्त हो जाएगा।

मकर संक्रांति का पुण्य काल कब?

सूर्य की मकर राशि में संक्रांति रात में 9:19 बजे होने के कारण संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी 2025 दिन गुरुवार को होगा। क्योंकि शास्त्रों की माने तो यदि प्रदोष काल के बाद रात में किसी भी समय संक्रांति लगती है तो उसका पुण्य कल दूसरे दिन तक होता है। संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी दिन गुरुवार को दिन में दोपहर 1:19 तक रहेगा। इस कारण से मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। स्नान दान, यज्ञ, हवन, पूजा, पाठ आदि के लिए यह पर्व अत्यंत ही महत्वपूर्ण एवं परम पुण्य दायक माना जाता है। इस प्रकार मकर संक्रांति अर्थात खिचड़ी का पावन पर्व 15 जनवरी दिन गुरुवार को बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाएगा । सूर्य संक्रांति का पुण्य काल 15 जनवरी को दोपहर 1 बजकर 19 बजे तक रहेगा।

स्नान दान और खिचड़ी कब बनाएं

मकर संक्रांति के दिन स्नान दान के लिए विशेष फलदायक माना गया है। सर्वत्र गंगा नदी, अन्यत्र नदी, तीर्थ, सरोवर आदि में स्नान करके पुण्य फल को प्राप्त किया जा सकता है। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना, खिचड़ी खिलाना एवं दान करना शुभ फलदायक माना गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकर संक्रांति की तिथि पर क्यों है कंफ्यूजन, जानें क्या है ज्योतिषियों की राय
ये भी पढ़ें:Sankranti: अनुराधा नक्षत्र में मकर संक्रांति, ये खास संयोग से पुण्य प्राप्ति

इस दिन क्या दान करें
इस दिन ऊनी वस्त्र, दुसाला, कंबल, जूता, छाता, धार्मिक पुस्तकें, पंचांग तथा अन्न का दान करने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर प्रयागराज के पवित्र तट पर स्नान दान का बड़ा महत्व बताया गया है। मकर राशि से ही सूर्य देव अपनी उत्तरायण की यात्रा आरंभ करते हैं। विवाह आदि के लिए शुभ मुहूर्त भी आरंभ हो जाते हैं।

षटतिला एकादशी कब है?

षटतिला एकादशी 14 जनवरी की सुबह 3:18 बजे शुरू होकर शाम 5:53 बजे तक रहेगी। लोग अगले दिन खिचड़ी बना सकते हैं। ऐसा संयोग 19 साल बाद बन रहा है कि मकर संक्रांति पर षटतिला एकादशी है।

विवाह के लिए करना होगा इंतजार

आपको बता दें कि से सूर्य मकर राशि में आ जाएंगे, खरमास खत्म हो जाएंगे, लेकिन विवाह के लिए शुभ मुहूर्त के लिए इंतजार करना होगा। इस बार दो फरवरी के बाद ही शुभ और मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस बार शुक्र अस्त होने के कारण मकर संक्रांति से शुभ कार्य नहीं शुरू होंगे। शुक्र उदय होने के बाद दो फरवरी से शुभ कार्य हो सकेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!